Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी बोले- वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में लॉजिस्टिक्स पर काम करे भारत सरकार
    Top Story

    राहुल गांधी बोले- वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में लॉजिस्टिक्स पर काम करे भारत सरकार

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुनियाभर में कोरोना महामारी की बढ़ते प्रकोप के बीच इसके वैक्सीन निर्माण की उपलब्धि पर अमेरिका ने लोगों में उम्मीद जगाई है। अमेरिकी कंपनी फाइजर ने एक वैक्सीन तैयार किया है लेकिन इसके भारत में लाने और लोगों तक पहुंचाने को लेकर दुविधा बनी हुई है। इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से हर भारतीय तक वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लॉजिस्टिक्स पर काम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि भारत सरकार वैक्सीन के वितरण रणनीति को परिभाषित करे।

    दरअसल, बीते दिन स्नोमैन लॉजिस्टिक्स के सीईओ सुनील नायर ने कहा था कि ‘भारत में किसी भी फर्म के पास माइनस 40 डिग्री से ज्यादा की ठंडी में किसी वस्तु को ट्रांसपोर्ट करने की क्षमता नहीं है। जबकि फाइजर वैक्सीन के लिए माइनस 70 डिग्री स्टोरेज की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन कमियों के कारण इसका परिवहन करना मुश्किल होगा।’ सुनील नायर इस कथन का हवाला देते हुए ही राहुल गांधी ने भारत सरकार से जरूरी लॉजिस्टिक्स पर काम करने की बात पर बल दिया है।

    कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भले ही फाइजर ने एक आशाजनक टीका बनाया है, लेकिन इसे हर भारतीय को उपलब्ध कराने के लिए लॉजिस्टिक्स पर काम करने की जरूरत है। भारत सरकार को एक वैक्सीन वितरण रणनीति को परिभाषित करना है और यह प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचेगी।”

    उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कंपनी ‘फाइजर’ जर्मन कंपनी ‘बायोनटेक’ के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन पर संयुक्त रूप से काम कर रही है। फाइजर और बायोनटेक ने इस वैक्सीन के क्लीनिकल परीक्षण को लेकर बड़े पैमाने पर डाटा भी जारी किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए उनका प्रयोग वाला टीका 90 फीसदी से अधिक असरदार साबित हुआ है। ऐसे में कंपनी के दावे को कोरोना के खिलाफ जंग में जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजग उम्मीदवार की जीत पर दी बधाई
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 44,281 नए मामले, 512 लोगों की हुई मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version