Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
    Top Story

    शहीद राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    sonu kumarBy sonu kumarNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए राकेश डोभाल की अंतिम यात्रा आज  यहां उनके आवास गंगा नगर से निकाली गई। इस दौरान भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर अनिता ममगाई, राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल, भगतराम कोठारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    सोमवार की सुबह गंगा नगर से शुरू हुई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राकेश डोभाल की शहादत को लेकर लोग नारे लगाते रहे। इस दौरान लहराते तिरंगों के बीच पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। शहीद की अंतिम यात्रा हरिद्वार मार्ग से होते हुए पूर्णानंद घाट मुनि की रेती के लिए निकली। नगर मेंं जगह जगह शहीद के अंतिम दर्शन को सड़क किनारे लोग नजर आए। शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर शहीद को नमन किया।अंतिम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक स्वरूप बंद रखे गए।
    इससे पहले बारामुला में पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए सैनिक राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अल्पायु में राकेश डोभाल ने जो अपनी शहादत दी है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे वीर सैनिकों के कारण ही आज देश सुरक्षित है और हम आजादी की सांस ले रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी आज सुबह शहीद के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।
    ज्ञातव्य है कि जब पूरा देश दीपावली का जश्न मना रहा था तो उससे एक दिन पहले बारामुला सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के दौरान की गई गोलीबारी में ऋषिकेश का लाल राकेश डोभाल दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल की बॉर्डर क्षेत्र में तैनाती थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के दौरान लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया की भूमिका प्रसंशनीय : उपराष्ट्रपति
    Next Article केरल : सबरीमाला मंदिर में गूंज उठा ‘शरण अय्यप्पा’
    sonu kumar

      Related Posts

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025

      तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version