Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीन के जासूसी जहाज युआन वांग-6 को भारतीय समुद्री क्षेत्र में घेरने को नौसेना तैयार
    Breaking News

    चीन के जासूसी जहाज युआन वांग-6 को भारतीय समुद्री क्षेत्र में घेरने को नौसेना तैयार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – हिंद महासागर में भारत का एक्सक्लूसिव इकनोमिक जोन 200 समुद्री मील तक फैला
    • – बांग्लादेश और श्रीलंका के बंदरगाह में चीनी जहाज के डॉक करने की आशंका बढ़ी

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना चीन के जासूसी जहाज युआन वांग-6 को एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देगी। एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन हिंद महासागर में 200 समुद्री मील तक फैला हुआ है। ओडिशा के तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से एक मिसाइल का परीक्षण होने से जासूसी जहाज के आने की सूचना से चौकन्नी नौसेना इससे पहले 2019 में पोर्ट ब्लेयर के पास चीनी शोध पोत शी यान 1 को भारत के ईईजेड से बाहर कर चुकी है। अगर युआन वांग-6 भारत के ईईजेड में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो भारतीय नौसेना इस बार भी ऐसा ही करेगी।

    दरअसल, भारतीय नौसेना ने ओडिशा के तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से एक मिसाइल का परीक्षण करने के अपने इरादे से 10-11 नवंबर को बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक नो फ्लाई जोन बनाए जाने की घोषणा की थी। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट डेमियन साइमन के मुताबिक इस मिसाइल की फ्लाई रेंज 2,200 किलोमीटर की हो सकती है। इसलिए पश्चिम में श्रीलंका और पूर्व में इंडोनेशिया के बीच उस एरिया को ब्लॉक कर दिया गया है, जो मिसाइल की टेस्टिंग रेंज में है। इसी बीच मिसाइल परीक्षण से पहले चीन ने हिंद महासागर में अपना ताकतवर जासूसी जहाज युआन वांग-6 भेजा है।

    समुद्र में जहाजों की आवाजाही को ट्रैक करने वाली ऑनलाइन संस्था मरीन ट्रैफिक के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) का जासूसी जहाज युआन वांग-6 हिंद महासागर में प्रवेश कर चुका है और इस समय इंडोनेशिया के बाली तट से नौकायन कर रहा है। आशंका है कि इसे ओडिशा तट के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत के मिसाइल परीक्षणों को ट्रैक करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा गया है। चीन का यह जहाज आधिकारिक तौर पर अनुसंधान और सर्वेक्षण पोत के रूप में पंजीकृत है। हालांकि, युद्धपोतों सहित विदेशी जहाज ईईजेड के माध्यम से स्वतंत्र रूप से नौकायन कर सकते हैं, लेकिन भारतीय कानून किसी भी विदेशी जहाज को बिना अनुमति के सर्वेक्षण, अनुसंधान या अन्वेषण की मनाही करता है।

    भारतीय नौसेना ने इसीलिए 2019 में पोर्ट ब्लेयर के पास पाए जाने पर चीनी शोध पोत शी यान 1 को भारत के ईईजेड से बाहर कर दिया था। इसे भी शोध पोत के रूप में चीन का जासूसी जहाज माना जाता है। भारतीय नौसेना के इस कदम से चीन के साथ राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। अब हिंद महासागर में चीनी जासूसी जहाज के आने की सूचना से भारतीय नौसेना फिर सतर्क है। अगर युआन वांग-6 भारत के ईईजेड में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो भारतीय नौसेना इस बार भी ऐसा ही करेगी। इस पोत का गंतव्य किसी बंदरगाह के लिए नहीं बल्कि ”खुले समुद्र” के लिए चिह्नित है और उसे वहीं तक सीमित रहना होगा।

    आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि चीन के जहाज पर मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमानों की नजर है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह जहाज क्या ट्रैक कर रहा है, लेकिन हमारे ईईजेड में विदेशी सर्वेक्षण और अनुसंधान पोत को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। युआन वांग-6 जब तक अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में है, तब तक कोई कुछ नहीं कर सकता। हिंद महासागर में भारत का ईईजेड 200 समुद्री मील तक फैला हुआ है।बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ समुद्री सीमा साझा करने के बावजूद भारत अपने ईईजेड कानूनों को उन पर नहीं लागू नहीं कर सकता।

    एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हमारे पास क्षेत्र का सीमांकन करने के लिए सिर्फ अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखाएं हैं। अगर बांग्लादेश युआन वांग-6 को चटगांव में या श्रीलंका चीनी जहाज को हंबनटोटा पोर्ट पर डॉक करने की अनुमति देता है, तब भी वह हमारे समुद्र तट के बेहद करीब होगा और भारतीय गतिविधियां ट्रैक कर सकता है। दरअसल, श्रीलंका चीन के कर्ज में डूबा हुआ है। इसलिए उसे हंबनटोटा बंदरगाह चीन को पट्टे पर देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यही वजह है कि इस साल अगस्त में चीन के जासूसी जहाज युआन वांग-5 को भारत के विरोध के बावजूद हंबनटोटा में डॉक किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंवैधानिक संस्थाओं और भाजपा पर गलतबयानी के लिए सीएम माफी मांगें : मिसफिका हसन
    Next Article दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, एक्यूआई 326
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version