Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वर्ल्ड कप फाइनल मैच : बॉलीवुड के म्यूजिक कम्पोजर प्रीतम 500 कलाकारों के साथ करेंगे परफॉर्म
    देश

    वर्ल्ड कप फाइनल मैच : बॉलीवुड के म्यूजिक कम्पोजर प्रीतम 500 कलाकारों के साथ करेंगे परफॉर्म

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायुसेना के सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम का एयर शो होगा खास आकर्षण

    अहमदाबाद। देश में वर्ल्ड कप क्रिकेट का खुमार अपने चरम पर जा पहुंचा है। मैच देखने के लिए देश-दुनिया के फैंस फ्लाइट और होटल की बुकिंग के लिए टूट पड़े हैं। अहमदाबाद और उसके निकटवर्ती शहरों के फाइव स्टार, थ्री स्टार और अन्य होटल के रूम की डिमांड आसमान छू रही है। रविवार रात के लिए टॉप पाइव स्टार होटल का किराया 10-12 हजार के बजाय तीन लाख रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद, प्रयागराज, मुंबई समेत देश के कई इलाकों में भारत की जीत के लिए प्रर्थानाएं हो रही हैं। रेलवे ने दिल्ली और मुंबई से अहमदाबाद तक के लिए स्टेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। आयोजन को यादगार बनाने के लिए मैच से पहले और बाद में कई आकर्षण दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

    अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार दोपहर 02 बजे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को खास बनाने के लिए आईसीसी और बीसीसीआई दोनों ने मिलकर विशेष तैयारी की है। वर्ल्ड कप फाइनल से पूर्व वायु सेना के सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम की ओर से एयर शो किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार को वायुसेना के विमानों ने इसका पूर्वाभ्यास किया। मैच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स के अलावा 100 से अधिक वीवीआईपी अमदाबाद के मेहमान बनेंगे। बॉलीवुड के म्यूजिक कम्पोजर प्रीतम 500 कलाकारों के ग्रुप के साथ परफॉर्म करेंगे।

    अधिकारियों के मुताबिक मैच पूर्ण होने के बाद आसमान रंगीन रोशनी से नहा उठेगा, इसके लिए आतिशबाजी की विशेष तैयारी की गई है। इसके अलावा 1200 ड्रोन के जरिए खास ड्रोन शो किया जाएगा। इसमें एरियल शो में विजेता की टीम शामिल होगी। वर्ल्ड कप फाइनल में भव्य लेजर शो के लिए यूके के लेजर शो प्रोडक्शन कंपनी को साथ शामिल किया गया है। मैच पूर्ण होने के बाद वर्ल्ड चैम्पियन टीम के नाम समेत वर्ल्ड कप ट्रॉफी समेत कलाकृति ड्रोन के जरिए दिखाया जाएगा।

    दिन के 12.30 बजे एयर शो-

    वायुसेना के सूर्यकिरण विमानों के जरिए एयर शो का आयोजन किया जाएगा। शाम 5.30 बजे से हाई टाइम परफॉर्मेंस के तहत आईसीसी सभी विश्व कप के पूर्व विजेताओं के कैप्टेंस की परेड कराएगी। वे अपनी पुरानी यादों को भी लोगों के समक्ष पेश करेंगे। संगीतकार प्रीतम और 500 कलाकारों का भव्य परफॉर्मेंस होगा। वे सभी मैदान का 360 डिग्री चक्कर लगाकर विभिन्न गीतों पर प्रस्तुति देंगे। रात 8.30 बजे ड्रिंक्स ब्रेक होगा। इस दौरान 90 सेकेंड का लेजर शो होगा। मैच के बाद विश्व विजेता को ट्रॉफी एनायत किया जाएगा। इस दौरान 1200 ड्रोंस के साथ विशेष शो आयोजित होगा। इसके बाद यदि भारतीय टीम विश्व विजेता बनती है तो अहमदाबाद में भव्य रोड शो किया जाएगा। यह संभवत: रिवरफ्रंट में होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड कप क्रिकेट : 8 राज्यों के सीएम और रिजर्व बैंक के गवर्नर को भी आमंत्रण, वीवीआईपी का होगा जमावड़ा
    Next Article आईपीएस अधिकारियों को तकनीक के क्षेत्र में हमेशा अपडेट रहना होगा : राष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026

      भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश

      July 11, 2026

      नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी, बढ़ाई गई सुरक्षा
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version