Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में देगी जमा
    राज्य

    आरजी कर मामले में रिपोर्ट तैयार कर चुकी है बंगाल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में देगी जमा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में छह प्रमुख सवालों का जवाब देना होगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। यह सुनवाई आज (5 नवंबर) सुप्रीम कोर्ट में होगी, जिसमें न्यायालय ने राज्य सरकार से पुलिस के लिए भर्ती किए गए सिविक वॉलंटियर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

    इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह सवाल उठाए थे कि राज्य सरकार सिविक वॉलंटियर्स को किस कानूनी प्रावधान के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा ड्यूटी पर नियुक्त कर रही है। इस मामले के मुख्य आरोपित संजय रॉय भी एक सिविक वॉलंटियर है। इस संबंध में कोर्ट ने छह सवाल किए थे, जिनमें भर्ती की प्रक्रिया, न्यूनतम योग्यता, पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच, नियुक्ति का स्थान और वेतनमान जैसी जानकारी मांगी गई है।

    राज्य सरकार को यह जानकारी एक शपथ पत्र के रूप में पेश करनी होगी, जिसे आज कोर्ट में राज्य सरकार के वकील द्वारा दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी आज तक की जांच का एक ताजा रिपोर्ट जमा करना होगा।

    यह सुनवाई एक ऐसे समय में हो रही है जब कोलकाता की एक विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मामले का ट्रायल 11 नवंबर से शुरू होने वाला है। यह मामला मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के समक्ष पेश होगा, जो 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहापर्व छठ को लेकर डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश
    Next Article डब्ल्यूटीए फाइनल्स: शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका सेमीफाइनल में पहुंची
    shivam kumar

      Related Posts

      कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी

      August 12, 2025

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version