Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड की खनिज संपदा अडाणी को देना चाहती है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    झारखंड की खनिज संपदा अडाणी को देना चाहती है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा- गृह मंत्री ये मान रहे हैं कि घुसपैठ हुआ है तो आप क्यों कुर्सी पर बैठे हैं, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए
    देवघर। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को देवघर में कहा कि शनिवार को देश के गृह मंत्री फिर से संताल दौरे पर थे। कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं को अब गांव के लोग भी सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसिलए इनको बार-बार झारखंड आना पड़ रहा है। कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे नेता हेमंत सोरेन से कुछ सवाल किये हैं। अब हेमंत के सामने तो ये सवाल जाने से रहे, उनकी व्यस्तता सभी जानते हैं। ये उनसे सवाल पूछ भी नहीं सकते हैं। इसलिए मैं ही गृह मंत्री के सवालों के जवाब दे रहा हूं। कहा कि ये लोग आदिवासी सम्मान की बात करते हैं। कहा, अमित शाह ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले देश में आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। कहा कि इससे पहले कभी ये चर्चा नहीं होती थी कि राष्ट्रपति किस धर्म या जाति से हैं।

    जब रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने तब से इस तरह की बात शुरू हुई। कोविंद दलित समाज से आते थे। कहा कि इस तरह से इस पद का भी राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है। इसी तरह से उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकना केंद्र का काम था। लेकिन हम नहीं रोक पाये। कहा कि जब केंद्र यानी गृह मंत्री ये मान रहे हैं कि घुसपैठ हुआ है तो आप क्यों कुर्सी पर बैठे हैं। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए, और ये घुसपैठ 2024 से कैसे शुरू हो गयी। उससे पहले क्यों नहीं थी। कहा कि राशन कार्ड बनाने की पहली शर्त है, वो है आधार कार्ड। ये आधार कार्ड राज्य सरकार नहीं बनाती है। मतलब आप ये मानते हैं कि घुसपैठ भी हो रही है और आप उसका आधार कार्ड भी बना देते हैं।
    सुप्रियो ने कहा फिर ये लोग राज्य सरकार को जिम्मेदार कैसे ठहरा सकते हैं। कहा ये अजीब स्थिति है। इसी तरह अमित शाह ने कहा, यहां पेपर लीक हो जाता है। उत्तर प्रदेश में 7 साल में 17 बार पेपर लीक हुआ है। कहा कि अभी नीट की परीक्षा हुई। इसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आयी। इसका एक्टिंग सेंटर कहां था। गुजरात में था। गुजरात में तो इन्हीं की सरकार है। कहा, दरअसल आपको चिंता है यहां के खनिज संपदा की। कहा चिंता हमारी भी यही है। लेकिन दोनों के मकसद अलग हैं। कहा कि आप यहां की खनिज संपदा को अपने दो दोस्तों अडाणी और अंबानी को देना चाहते हैं। इसी की लड़ाई तो इस चुनाव में है। इसीलिए तो झारखंड अस्मिता का सवाल उठाया जा रहा है। लेकिन जनता मूर्ख नहीं हैं। इनकी चाल को समझती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूंजीपतियों की सरकार है भाजपा : वृंदा करात
    Next Article सीनियर छात्रों की पिटाई से राजा की मौत मामले में बीआइटी पॉलिटेक्निक के 15 छात्र निलंबित
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

      May 9, 2025

      बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

      May 9, 2025

      रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version