Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना में सोने की बड़ी खेप जब्त की
    राज्य

    बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना में सोने की बड़ी खेप जब्त की

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4.36 करोड़ रुपए मूल्य के 5.9 किलो सोने के 50 बिस्कुट जब्त किए हैं। इस मामले में एक सिविल इंजीनियर को पकड़ा है। यह कार्रवाई बीएसएफ की 5वीं बटालियन के जवानों ने तेंतुलबेरिया सीमा चौकी के अंतर्गत अंचलपाड़ा गांव में की।

    बीएसएफ ने मंगलवार को बताया कि 18 नवंबर 2024 को बीएसएफ को टेंटुलबेरिया सीमा चौकी से लगभग 2700 मीटर पीछे अंचलपाड़ा/पोंचपोटा गांव में सोने की तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध स्थान पर छापा मारा। बीएसएफ को देख आरोपित ने अपने घर के पिछले गेट से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे रोकने की चुनौती दी। जब वह नहीं रुका, तो एक जवान ने हवा में चेतावनी के तौर पर गोली चलाई, जिसके बाद आरोपित घबरा गया और उसे पकड़ लिया गया।

    आरोपित की तलाशी के दौरान उसके पास से सिंथेटिक कैरी बैग में रखे काले कपड़े की बेल्ट में लिपटे 50 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। इन बिस्कुटों का कुल वजन 5.9 किलो है और उनकी अनुमानित कीमत 4.36 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपित और जब्त सोने को बीएसएफ की तेंतुलबेरिया चौकी लाया गया और पूछताछ के दौरान आरोपित ने कई खुलासे किए।

    पूछताछ में पता चला कि आरोपित एक सिविल इंजीनियर है, जो जल्दी पैसा कमाने की चाह में तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। उसने बताया कि सोने की खेप उसे 1-2 घंटे तक अपने पास रखनी होती थी, जिसके बाद अज्ञात सोना वाहक उसे आगे ले जाता था। इसके बदले आरोपी को 500 से 1000 रुपए मिलते थे। 18 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे उसे 50 सोने के बिस्कुट मिले थे, लेकिन इससे पहले कि वह इसे आगे सौंपता, बीएसएफ ने उसे धर दबोचा।

    डीआरआई को सौंपी गई जिम्मेदारी
    बीएसएफ ने आरोपित और जब्त सोने को आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), कोलकाता को सौंप दिया है। बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी, डीआईजी निलोप्तल कुमार पांडे ने जवानों की सतर्कता की सराहना की और तस्करी के खिलाफ बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे सोने की तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी ने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए मंत्रियों की समिति गठित की
    Next Article झारखंड के चुनाव प्रचार में मुद्दों के साथ नेता भी उभरे
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version