Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आज सुबह भी दिल्ली की हवा रही ‘बहुत खराब’ 
    देश

    आज सुबह भी दिल्ली की हवा रही ‘बहुत खराब’ 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ठंड के दस्तक देने के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में जहर घुला हुआ है। इस स्थिति के लिए अकसर पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के बाद पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। दमघोंटू हवा के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रोज डरा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ में श्रेणी में रही। सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह एक्यूआई आनंद विहार में 377, मुंडका में 380, वजीरपुर में 390, जहांगीरपुरी में 407, आरकेपुरम में 368, ओखला में 338, बवाना में 400, विवेक विहार में 370 और नरेला में 352 दर्ज किया गया। सनद रहे 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब, 401 और 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

    दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव करने के फैसले के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को आनंद विहार इलाके में प्रायोगिक तौर पर ड्रोन से पानी का छिड़काव किया। आनंद विहार को दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है।

    राष्ट्रीय राजधानी में कल शाम भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब में श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 (बहुत खराब) रहा। सुबह नौ बजे दिल्ली में एक्यूआई 334 दर्ज किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता अमित शाह आज झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार
    Next Article सुरक्षाबलों का किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी 
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

      May 3, 2026

      गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति

      May 3, 2026

      असम विस चुनाव : 126 विस क्षेत्रों की 40 मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version