Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बनर्जी
    देश

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बनर्जी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के लिए आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, सोरेन ने ममता बनर्जी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया है। बनर्जी आज सुबह पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र में शामिल होंगी और उसके बाद दोपहर में रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।झामुमो प्रमुख ने रविवार को ममता बनर्जी को औपचारिक निमंत्रण भेजा था।

    तृणमूल कांग्रेस के नेता ने बताया कि बनर्जी दोपहर बाद कोलकाता से रवाना होंगी, कार्यक्रम में लगभग दो घंटे रुकेंगी और फिर शाम को वापस लौट आएंगी। सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी से फोन पर बात कर उन्हें अपनी जीत पर बधाई दी। शुरुआत में बनर्जी ने अपनी व्यस्तताओं के कारण शपथ ग्रहण में शामिल न होने पर खेद व्यक्त किया था। इसके बाद सोरेन ने कार्यक्रम का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया ताकि बनर्जी इसमें भाग ले सकें। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है।

    उल्लेखनीय है कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) के इंडी गठबंधन ने झारखंड चुनाव में 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। झामुमो ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की। विपक्षी एनडीए गठबंधन जिसमें भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा शामिल हैं, ने 24 सीटें जीतीं।चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में इंडी गठबंधन के नेताओं ने हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना। सोरेन ने बारहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को 39 हजार 791 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। उन्होंने 95 हजार 612 मत हासिल किए जबकि हेम्ब्रम को 55, हजार 821 वोट मिले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया
    Next Article प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
      • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
      • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version