Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल गांधी बताएं कि किस संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र की हत्या हुई : चिराग पासवान
    देश

    राहुल गांधी बताएं कि किस संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र की हत्या हुई : चिराग पासवान

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर बुधवार को मतदान होना है। ऐसा में आज प्रचार के अंतिम दिन धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के करकेन्द में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने झरिया में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में रोड शो भी किया।

    जनसभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि 5 महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी घूम-घूम कर जो झूठ बोलते थे कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आई तो संविधान समाप्त हो जाएगा, आरक्षण समाप्त हो जाएगा, लोकतंत्र की हत्या कर दी जाएगी लेकिन वो बताए कि संविधान की हत्या हो गई, कौन सा आरक्षण समाप्त कर दिया गया जबकि लोकतंत्र की हत्या तो इन्होंने 1975 में देश में इमरजेंसी लगा कर किया था।

    चिराग ने कहा कि राहुल गांधी जिस संविधान को लेकर घूमते है और जिसकी दुहाई देते है, उसी संविधान के रचयिता डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को इन्होंने प्रताड़ित और अपमानित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जहां देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया, वहीं हमारी आस्था (राम मंदिर) को भी सम्मान देने का काम किया। आज दुनिया की सबसे बड़ी गरीब कल्याण योजना पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज देने का काम हमारी सरकार कर रही है। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की कसम खाकर वादा किया कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक न तो संविधान को कोई खतरा है और न ही आरक्षण को कोई खतरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleये विचारधारा की लड़ाई है : राहुल गांधी
    Next Article भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा -छोटे पोपट ने किया कांग्रेस को चौपट
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध… पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

      September 13, 2025

      दलाई लामा ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

      September 13, 2025

      एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      September 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version