Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»जनकपुरधाम में राम-सीता विवाह महोत्सव का शुभारंभ, अयोध्या के लिए तिलक भेजा गया
    दुनिया

    जनकपुरधाम में राम-सीता विवाह महोत्सव का शुभारंभ, अयोध्या के लिए तिलक भेजा गया

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। हर वर्ष पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले भगवान राम और सीता के विवाह महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। विवाह से पूर्व तिलक चढ़ाने की परंपरा के मुताबिक जनकपुरधाम से तिलक लेकर सीता माता के मायके की तरफ से करीब 500 लोग शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हुए।

    जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर में सुबह आयोजित समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र से एकत्रित किए गए तिलक के सामान को पूरे विधि-विधान से पूजा के बाद अयोध्या के लिए रवाना किया गया। पिछले एक हफ्ते से जनकपुर और आसपास के क्षेत्र के सर्वसाधारण जनता की तरफ से सीता माता के ससुराल भेजने के लिए लोगों ने अपने-अपने घरों से उपहार भेजा है। इन उपहारों को बांस के बने दौरे में रखकर भेजा जाता है। उपहारों में मिठाई, कपड़ा, गहने इत्यादि शामिल हैं।

    जानकी मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंथ रामरोशन दास तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज साह के नेतृत्व में करीब 500 लोगों का समूह सौ वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यह तिलक जनकपुर से बीरगंज होते हुए बिहार के रक्सौल में प्रवेश करेगी और वहां से बेतिया, बाल्मीकिनगर से गोरखपुर होते हुए रविवार को अयोध्या पहुंचेगी।

    इस समारोह का समन्वय कर रहे विश्व हिंदू परिषद नेपाल के महासचिव जितेंद्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सोमवार (18 नवंबर) को अयोध्या के कारसेवकपुरम् में तिलकोत्सव का आयोजन किया गया है। जानकी मंदिर और जनकपुरधाम से गए तिलक के भार को उसी दिन श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज को सौंपा जाएगा। उसी समारोह में भगवान राम के परिवार को 6 दिसंबर को होने वाले विवाह महोत्सव में बारात लेकर आने के लिए निमंत्रण भी सौंपा जाएगा।

    मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वो स्वयं अयोध्या वासी को माता सीता और भगवान राम के विवाह में बारात लेकर आने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपेंगे। यह निमंत्रण पत्र चंपत राय और राजेंद्र सिंह पंकज को सौंपा जाएगा। सोमवार को तिलकोत्सव के लिए कारसेवकपुरम में भव्य तैयारियां की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद फजलुल करीम का निधन 
    Next Article शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और माटी से भी कसकर जुड़े रहना चाहिए : रामनाथ कोविंद
    shivam kumar

      Related Posts

      चटगांव बंदरगाह में कर्मचारी संगठन की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप

      May 15, 2025

      अमेरिका और सीरिया के हाथ मिलाने से इजराइल हैरान

      May 15, 2025

      चीन की संसद के उपाध्यक्ष चार दिन के नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचे

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version