Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत को हिंदुराष्ट्र घोषित होने तक संघर्ष जारी रहेगा: गोपाल राय 
    राज्य

    भारत को हिंदुराष्ट्र घोषित होने तक संघर्ष जारी रहेगा: गोपाल राय 

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गोरखपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। गोपाल राय ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ भारत के अंदर केरल और पश्चिम बंगाल जैसे क्षेत्रों में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय हैं। उनका कहना था कि इन अत्याचारों के चलते दुनिया भर के हिंदुओं को एकजुट होकर भारत लौटने की जरूरत है ताकि वे अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा कर सकें।

    संगठन के गोरखपुर जिला कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आए,गोरखपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की हार्दिक में लोगों ने स्वागत किया।

    संवाददाताओं से वार्ता करते हुए गोपाल राय ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये लगातार हो रहा हिन्दू धर्म विरोधी घटनाएं हिंदू धर्म को समाप्त करने की कोशिश का हिस्सा हैं,और इसका सामना करने के लिए सभी हिंदुओं को संगठित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रहे हमले, मंदिरों पर हमले और हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन जैसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं हमारे अपने देश के भीतर भी हिंदुओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं चाहे वह केरल हो या बंगाल। इन स्थितियों को देखकर यह जरूरी हो गया है कि भारत को जल्द से जल्द एक हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

    राय ने सभी हिंदू समाज से अपील की कि वे इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठित होकर संघर्ष करें। उनका मानना है कि एकजुट प्रयासों से ही भारत में हिंदू संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने हिंदू समुदाय से संकल्प लेने का आग्रह किया कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता तबतक संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल हमारी धार्मिक पहचान की रक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि यह हमारे अस्तित्व की रक्षा का भी प्रश्न है।

    गोपाल राय ने कहा कि भारत विश्व के हिंदुओं का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थान है, जहाँ वे अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के साथ सुरक्षित रह सकते हैं। उनके अनुसार, भारत में हिंदू धर्म को संरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि इसे हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।हमें एक ऐसा देश चाहिए जहां हम अपनी परंपराओं के अनुसार जीवन जी सकें, और जहाँ हमारी संस्कृति का सम्मान हो।उन्होंने हिंदू युवाओं से भी इस मिशन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि युवाओं की भूमिका इस संघर्ष में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

    इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता व युवा नेता दीपक राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।

    इस अवसर पर अजय गुप्ता, अमरेश पांडेय, गिरधर गुप्ता,वीरभान यादव, मनीष सिंह, सुबोध गुप्ता, अनिल प्रजापति, विवेक निषाद, जयराम निषाद, राकेश पाण्डेय, अनिल पांडेय, सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्र ने पश्चिम बंगाल के विपक्ष नेता के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ाया
    Next Article सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक ने सीमा क्षेत्र का लिया जायजा
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version