Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उपराष्ट्रपति धनखड़ आज उज्जैन में, 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का करेंगे शुभारंभ
    देश

    उपराष्ट्रपति धनखड़ आज उज्जैन में, 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का करेंगे शुभारंभ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के स्वामी गोविन्ददेव गिरीजी महाराज होंगे सारस्वत अतिथि
    – शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
    उज्जैन। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में आयोजित 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में बतौर मुख्य आतिथ्य शामिल होंगे। समारोह का शुभारंभ अपराह्न 3ः30 बजे में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरी महाराज होंगे।

    कालिदास संस्कृत अकादमी के निर्देशक गोविन्द गंधे ने बताया कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह 18 नवंबर तक चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और कौशल विकास राज्यमंत्री गौतम टेटवाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और सारस्वत आयोजन किए जाएंगे। समारोह में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान अलंकरण भी दिये जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6ः30 बजे से प्रस्तुत किए जाएंगे। पहले दिन ग्वालियर के डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन में संस्कृत नाटक कालिदास महोत्साहम् की प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवार को प्रात: 10 बजे महाकवि कालिदास के साहित्य में पंच महाभूत विमर्श पर आधारित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का प्रथम सत्र, दोपहर 2 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी और शाम 5 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6ः30 बजे शास्त्रधर्मी शैली पर आधारित तथा पारम्परिक शैली से अनुप्रेरित नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण होगा।

    गुरुवार को शोध संगोष्ठी का द्वितीय सत्र, व्याख्यान माला कुटुम्ब व्यवस्था, हिन्दी नाटक वसन्त सेना का प्रस्तुतीकरण होगा। 15 नवम्बर को संगोष्ठी का तृतीय सत्र, व्याख्यान माला- कालिदास का पर्यावरण चिंतन, लोक गायन और नाटक अभिज्ञान शाकुन्तलम् की प्रस्तुति होगी। 16 नवंबर को संस्कृत कवि समवाय, अन्तर्विश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता, लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। 17 नवंबर को अन्तर महाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ, अन्तर महाविद्यालयीन हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, शास्त्रीय गायन होगा। 18 नवम्बर को समारोह का समापन कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे से किया जाएगा। इसके बाद शाम 6ः30 बजे शास्त्रीय शैली में वादन का आयोजन किया जाएगा।

    इन विभूतियों को किया जाएगा सम्मान

    इस वर्ष 2022-2023 के लिये कालिदास अलंकरण सम्मान शास्त्रीय गायन के लिये पं. उदय भावलकर पुणे (2022), पं. अरविंद पारेख मुंबई (2023), शास्त्रीय नृत्य के लिये डॉ. संध्या पुरेचा मुंबई (2022), गुरु कलावती देवी मणिपुर (2023), कला और शिल्प के लिये पीआर दारोच दिल्ली- कला और शिल्प (2022), रघुपति भट्ट मैसूर (2023), नाट्य के लिये भानु भारती राजस्थान (2022) और रुद्रप्रसाद सेन गुप्ता कोलकाता (2023) को दिया जाएगा। समारोह में पारम्परिक राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का शुभारंभ तथा रघुवंशम् से अनुप्राणित पुरस्कृत एवं चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का अवलोकन 12 नवंबर को दोपहर 3ः30 बजे से 18 नवंबर को प्रात: 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार 
    Next Article बिली जीन किंग कप फाइनल की शुरुआत स्पेन में, बाढ़ पीड़ितों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान 
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version