Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अखिलेश और रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन रद्द
    Top Story

    अखिलेश और रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन रद्द

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 31, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  समाजवादी कुनबे में चरम पर पहुंचे घमासान का बेहद नाटकीय ढंग से पटाक्षेप हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा से बर्खास्तगी के बाद पहली बार आज पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे और मुलायम ने अखिलेश और अपने भाई रामगोपाल यादव का निष्कासन खत्म कर दिया। सबसे दिलचस्प यह रहा कि अखिलेश के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री और रामगोपाल का निष्कासन रद्द किये जाने का ऐलान किया।

    शिवपाल ने ‘ट्वीट’ करके कहा ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आदेश के अनुसार अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सब साथ मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुन: उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।’’ बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बातचीत करके प्रत्याशी तय कर लेंगे। सब लोग नेताजी (मुलायम) से बात करके सभी चीजें तय कर लेंगे। सभी मिलकर 2017 के चुनाव में जाएंगे और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। अब सब ठीक हो गया है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा रविवार को बुलाये गये राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन के भविष्य के सवाल पर शिवपाल ने कहा ‘‘अब सभी बातें खत्म हो गयी हैं। हम सब मिलकर चुनाव में जाएंगे।’’

    समाजवादी पार्टी में दो फाड़ की नौबत के बीच आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘शक्ति प्रदर्शन’ के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कोशिशें तेज हुई। सपा के वरिष्ठ नेता और काबीना मंत्री आजम खां इस कवायद के सूत्रधार रहे। पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच थोड़ी ही देर बाद अखिलेश आजम खां के साथ मुलायम के घर गये और बंद कमरे में बैठक की। बैठक के दौरान अखिलेश के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मुलायम के घर पहुंचे।

    गौरतलब है कि सत्तारूढ़ समाजवादी कुनबे में घमासान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को बेहद सख्त कदम उठाते हुए अपने मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव और अपने भाई पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री अखिलेश और महासचिव रामगोपाल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के महज पौन घंटे के अंदर प्रेस कांफ्रेंस करके दोनों को पार्टी से निकालने का फरमान सुना दिया था। मुलायम ने रामगोपाल द्वारा आगामी एक जनवरी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाये जाने को अवैध करार देते हुए कहा था कि इससे पार्टी को नुकसान हुआ है और चूंकि रामगोपाल के कृत्य में अखिलेश का भी समर्थन है, इसलिये उन्हें भी पार्टी से छह साल के लिये निकाल दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार: दलबीर सुहाग
    Next Article शशिकला ने अन्नाद्रमुक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025

    फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    May 9, 2025

    सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया
    • रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता
    • फायरिंग मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version