Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»अदिति अशोक ने गोल्फ में भारत के लिए गाड़े झंडे
    अन्य खेल

    अदिति अशोक ने गोल्फ में भारत के लिए गाड़े झंडे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: युवा अदिति अशोक ने बीते वर्ष भारतीय गोल्फ में नया इतिहास रचा और अन्य पेशेवर खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया जिससे भारतीय गोल्फ के लिए 2016 प्रभावशाली रहा जबकि इसी वर्ष इस खेल ने एक शताब्दी से अधिक समय बाद ओलंपिक में वापसी की। भारतीय गोल्फ की स्टार 18 साल की अदिति रही जिन्हें लेडीज यूरोपीय टूर की साल की उभरती हुई खिलाड़ी भी चुना गया। इस दौरान वह टूर पर अपने पहले साल में लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी बनी।

    पुरूषों में अनिर्बान लाहिड़ी को मिश्रित सफलता मिली लेकिन एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर ने खिताबों के साथ वापसी की जिससे इस खेल में भारत का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रहा। लाहिड़ी इस दौरान चौरसिया के साथ रियो ओलंपिक में खेलने पहले पहले भारतीय बने। लाहिड़ी मकाऊ ओपन और सीआईएमबी क्लासिक में खिताब जीतने के करीब पहुंचे लेकिन बाद में क्रमश: दूसरे और संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। बेंगलुरू के इस गोल्फर ने सत्र की शुरूआत में इंडियन ओपन के अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर ही लिया था लेकिन अंत में चौरसिया के हाथों उन्हें दो शाट से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे कोलकाता के गोल्फर ने ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया।

    इस साल यूरेशिया कप और गोल्फ विश्व कप में भी खेलने वाले चौरसिया ने रिसार्ट्स विश्व मनीला मास्टर्स के रूप में अपना सत्र का दूसरा खिताब जीता जो भारत के बाहर उनका पहला एशियाई टूर खिताब है। भुल्लर ने इस साल जोरदार वापसी करते हुए शिनहान डोंगहेई ओपन के रूप में अपना छठा एशियाई टूर खिताब जीता। उन्होंने पिछले महीने हमवतन जीव मिल्खा सिंह को पछाड़कर अपने करियर में दूसरी बार इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता। महिला गोल्फ में हालांकि अदिति ही छाई रही।

    बेंगलुरू की यह गोल्फर लैला आइचा टूर स्कूल जीतने वाली पहली भारतीय बनी और अपना लेडीज टूर कार्ड बचाया। उन्होंने रियो ओलंपिक में कुछ समय के लिए बढ़त भी बनाई। आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया ओपन में पेशेवर पदार्पण करने वाली अदिति ने लेडीज यूरोपीय टूर में लगातार चार टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में जगह बनाई। वह महिला इंडियन ओपन जीतकर यूरोपीय लेडीज टूर प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने इसके बाद कतर लेडीज ओपन के रूप में अपना लगातार दूसरा खिताब जीता। उन्होंने फ्लोरिडा में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में संयुक्त 24वें स्थान के साथ एलपीजीए में खेलने के आंशिक अधिकार भी हासिल किए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 490 रन का लक्ष्य दिया
    Next Article पंद्रह साल बाद जीतने के तेवरों के साथ उतरेगा भारत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा के न्यौते को ठुकराया, एशियन चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे

    April 24, 2025

    हम चाहते हैं कि खिलाड़ी बहादुरी से क्रिकेट खेलें: पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन

    March 25, 2025

    अरविंद चितांबरम ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता

    March 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version