लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को बेटी हुई है। यह उनका और उनके पति ब्रेंडन रूनी का पहला बच्चा है। क्रिस्टी (32) ने यह खुशखबरी फेसबुक पर शेयर की है। दंपत्ति ने बच्ची का नाम इसबेला रखा है। उन्होंने लिखा, ‘‘ब्रेंडन और मैं इसबेला के जन्म के बारे में घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। उसका जन्म 24 दिसंबर को शाम के करीब चार बजे हुआ। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।’’ रोमानो और रूनी का विवाह 2013 में हुआ था। दंपति ने जून में बताया था कि उनके घर पहले बच्चे का आगमन होने वाला है।
Previous Articleधौनी की मौजूदगी में झारखंड रणजी टीम पहली बार सेमिफाइनल में
Next Article ब्रितानी पॉप गायक जॉर्ज माइकल का निधन
Related Posts
Add A Comment