Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अयोध्या में जानबूझकर ध्वस्त किया गया बाबरी ढांचा:मायावती
    Top Story

    अयोध्या में जानबूझकर ध्वस्त किया गया बाबरी ढांचा:मायावती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त करने के लिए साजिशन छह दिसम्बर की तारीख रखी गयी थी।
    सुश्री मायावती ने आज यहां डा़ भीमराव अम्बेडकर की 60वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में कहा कि यह सोचने का विषय है कि अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा ध्वस्त करने के लिए छह दिसम्बर की तिथि ही क्यों चुनी गयी। इसकी तह में जाने पर पता चलता है कि तिथि चुनने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोची समझी साजिश थी। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने पिछड़े समाज को बांटने की कोशिश की। हमारे लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिया जाए, इसके लिए बहुत संघर्ष किया।

    उन्होंने कहा कि मैं अति पिछड़े वर्ग के लोगों को बताना चाहती हूं कि वीपी सिंह की जब सरकार बनी थी, तब हमारी पार्टी के तीन सांसद चुने गए थे। मैं खुद लोकसभा में चुनकर गई थी। उस समय वीपी सिंह की सरकार ने बसपा से समर्थन मांगा।

    बसपा ने वीपी सिंह को तीन शर्त पर समर्थन दिया था। इनमें से तीन शर्त में पहली शर्त बाबा साहब को भारत रत्न दिए जाने की मांग थी। इसके अलावा दूसरी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करना और तीसरी भाजपा की कमंडल यात्रा का एजेंडा नहीं लागू होने देना थी।

    तीनों शर्तों को मानने के बाद भाजपा ने वीपी सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, तब सरकार गिर गई थी। इससे साबित होता है कि भाजपा दलित, अल्पसंख्यक आदि के साथ साथ बाबा साहब की विरोधी है। पीएम मोदी ने ओबीसी वर्ग का हक मारने के साथ साथ उनके साथ छलावा करने का भी काम किया है।

    उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सभी को ध्यान में रखकर संविधान का गठन किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी को ये अच्छा नहीं लगा। वे बाबा साहब को मान सम्मान नहीं देना चाहते इसलिए छह दिसंबर को ही विवादित ढांचे को खंडित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने दी जया को श्रद्धांजलि, बिलख पड़े पनीरसेल्वम
    Next Article केंद्र के निर्देश पर काम नहीं करें राज्य के अधिकारीः ममता
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    March 16, 2026

    धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    March 16, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद में नई टीम की शुरुआत, अध्यक्ष नौशीन खान सहित 22 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version