Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»उम्मीद है रूसी हैकिंग मुद्दे को गंभीरता से लेंगे ट्रंप: ओबामा
    दुनिया

    उम्मीद है रूसी हैकिंग मुद्दे को गंभीरता से लेंगे ट्रंप: ओबामा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: रूस के कथित साइबर हमलों को लेकर चिंतित निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा को उम्मीद है कि उनके उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप भी यह सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को उतनी ही गंभीरता से लेंगे कि अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया किसी भी तरह के संभावित ‘विदेशी प्रभाव’ में न हो। ओबामा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति भी यह सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को उतनी ही गंभीरता से लेंगे कि हमारी चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह का संभावित ‘विदेशी प्रभाव’ न हो। मुझे नहीं लगता कि कोई भी अमेरिकी ऐसा चाहेगा। यह किसी भी तरह के तर्क-वितर्क का मुद्दा नहीं होना चाहिए।’’

    सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने साईबर हैकिंग को लेकर चिंता व्यक्त की है। ओबामा ने संवाददाताओं से कहा कि इस बारे में कोई मतभेद नहीं है कि साइबर हमले के पीछे रूस का हाथ है। ओबामा ने कहा, “इसको लेकर कोई बड़ा विवाद नहीं है। हमने जो भी कहा है वह तथ्य है, जो समान खुफिया आकलनों पर आधारित है। डीएनसी को हैक करने के पीछे रूस का हाथ है और परिणामस्वरूप हमारे लिए आवश्यक है कि इसके सभी तत्वों की समीक्षा कर सुनिश्चित करें कि हम भविष्य में साइबर हमलों द्वारा ऐसे हस्तक्षेपों पर रोक लगा पाने में सक्षम हों। यह एक दलीय नहीं बल्कि द्विदलीय मुद्दा होना चाहिए।’’ उन्होंने उम्मीद जताई है कि जब ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे तो उनके पास अलग जिम्मेदारियां और विचार होंगे। रूसी हैंकिंग की जांच के आदेश दे चुके ओबामा ने कहा कि ओवल ऑफिस में जाना एक बुद्धिमानीपूर्ण प्रक्रिया है।

    ओबामा ने कहा कि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को किसी भी सलाह, परामर्श, जानकारी के संबंध में पूरी ‘मदद’ करेंगे ताकि वह शपथ लेने के बाद अपने निर्णय ले सकें। उन्होंने कहा, “इस बीच, ये वे फैसले हैं जो हमें उन विचार-विमर्श के आधार पर लेने हैं जो मैंने अपनी सेना और प्रतिदिन काम कर रहे लोगों के साथ किया है।’’ ओबामा ने कहा कि ट्रंप अभी अभियान से शासन के संक्रमण के दौर में हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभी वह अपनी पूरी टीम को एकसाथ नहीं ला पाए हैं। उनके पास अब भी प्रचार प्रवक्ता हैं जो केबल कार्यक्रमों पर आ रहे हैं। सत्ता में आने से पहले और सत्ता में आने के बाद आपका एक अलग रूख और दृष्टिकोण होता है।’’ ओबामा ने कहा, ‘‘अभी वह जो कर रहे हैं उसे सही या गलत ठहराने की जगह, मुझे लगता है कि हमें यह देखना चाहिए कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और उनकी टीम तमाम मुद्दों पर पूरी तरह सूचित किए जाने के बाद किस तरह काम करेगी।’’

    उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप यह कहते हैं कि वह सर्वदलीय स्वतंत्र प्रक्रिया का स्वागत करते हैं तो यह अमेरिकी अवाम को यह आश्वासन देता है कि ना सिर्फ उनके वोट को उचित महत्व मिला है, चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र हुए हैं, बल्कि यह भी कि उन्होंने ये सबक भी सीखे हैं कि कैसे विदेशों से इंटरनेट प्रोपेगंडा राजनीतिक धमनियों में उंडेला जा सकता है और उन्होंने भविष्य में इससे निबटने के लिए रणनीतियां पा ली हैं। यह लोगों को एकताबद्ध करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर हमले के पीछ हैं पुतिन और रूसः बराक ओबामा
    Next Article बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 12 सैनिकों की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन

    May 17, 2026

    नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील

    May 17, 2026

    नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केरल में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन
    • नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील
    • नालंदा जिले में छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियो ने की हड़ताल
    • लोन दिलाने को लेकर ठगी, आरोपी की सरेआम पिटाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version