Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एक भूंकप से कांग्रेस की क्षमता 440 से घटकर 44 हो गयी : नायडू
    राजनीति

    एक भूंकप से कांग्रेस की क्षमता 440 से घटकर 44 हो गयी : नायडू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने भूकंप संबंधी टिप्पणी को लेकर आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले ही एक भूंकप से लोकसभा में उनकी पार्टी की क्षमता 440 से घटकर 44 हो गई है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार नोटबंदी के फैसले पर चर्चा के लिए तैयार है।
    उन्होंने कहा कि चर्चा शुरु होने के बाद और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई विपक्षी नेताओं के बोलने के बाद कांग्रेस ने बाधाएं पैदा की और सदन की कार्यवाही बाधित की। नायडू ने कहा कि संसद चर्चा के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है और विपक्ष को सरकार को सुनना चाहिए और वह बताए कि वह वहां क्या चाहती है।

    और यदि वे फिर भी सहमत ना हों तो वे लोगों के पास जा सकते हैं आंदोलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के पास जाए बगैर, या जन प्रतिनिधि को सदन में सुने बगैर आप खलल डाल रहे हैं। यही कारण है कि मैंने कहा है कि आप लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं, आप संसद का अपमान कर रहे हैं।“

    उन्होंने राहुल की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उन्हें बोलने की इजाजत दी गई तो भूकंप आ जाएगा…उन्होंने पूछा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष क्या संदेश देना चाहते हैं। नायडू ने कहा, ‘‘मौखिक धमकी…यदि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा, यह किस तरह का उदाहरण है? आप लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं कि संसद में भूकंप आ जाएगा। एक भूकंप के बाद, कांग्रेस की संख्या 440 से घट कर 44 हो गई।

    उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और यह विपक्षी पार्टियां हैं जिन्होंने चर्चा को बीच में छोड दिया। उन्होंने पूछा, ‘‘राज्य सभा में दो दिनों की चर्चा के बाद आप भाग गए। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, प्रमोद तिवारी और यहां तक कि मनमोहन सिंह ने बोला, फिर आपने क्यों बीच में बाधा पैदा की।“ नायडू ने सिलसिलेवार सवाल किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व वायुसेना प्रमुख समेत अन्य आरोपी चार दिन की हिरासत में
    Next Article फिर नहीं हो पायी नगर निगम बोर्ड की बैठक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

    July 6, 2025

    अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version