Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»कायस्थ निर्माणकर्ता: सुबोधकांत सहाय
    रांची

    कायस्थ निर्माणकर्ता: सुबोधकांत सहाय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 5, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को वैवाहिक परिचय सम्मेलन सह चित्रगुप्त पूजा समितियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम अशोक नगर स्थित चिंतन भवन में आयोजित था। इसमें काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग जुटे।
    परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य 485 युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से सबको डिस्पले किया गया। इनमें से 12 जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसमें लीं। इनकी शादी तय होने पर समाज के लोगों ने बधाई दी और भावी जीवन सुखमय होने की कामना की। इनमें अधिकांश युवक-युवतियां रांची जिले के हैं।

    मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कायस्थ निर्माणकर्ता होता है, इससे बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। दीपक प्रकाश ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन कर रांची जिला ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद वर्मा, विनय कुमार सिन्हा दीपू, सत्येंद्र कुमार मल्लिक, कन्हैया कुमार ने भी अपनी बातें कहीं।
    कार्यक्रम में केदार नाथ लाल दास, राजकुमार श्रीवास्तव, सुजेश नारायण, अरुण कुमार वर्मा, हितेंद्र कुमार, सुजीत सिन्हा, संध्या देवी, बबीता श्रीवास्तव, पंकज कुमार सिन्हा, राजीव वर्मा, राजेश प्रसाद, नीलम सहाय समेत अन्य कई सदस्यों ने योगदान दिया। संचालन शंभु शरण श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश कुमार दास ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविभिन्नता में एकता हमारी पहचान है : सीपी सिंह
    Next Article आदिवासियों की नौकरी का लाभ उठा रहे ईसाइ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

    July 6, 2025

    ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version