Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी से लोगों को केवल 3 से 6 महीने होगी परेशानी : अरुण जेटली
    Top Story

    नोटबंदी से लोगों को केवल 3 से 6 महीने होगी परेशानी : अरुण जेटली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 1, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर:  भुवनेश्वर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि 8 नवंबर को की गई नोटंबदी के बाद लोग जो परेशानी झेल रहे हैं, वह केवल तीन से छह महीने तक ही जारी रहेगी, लेकिन लंबे समय में इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। जेटली ने ‘मेड इन ओडिशा सम्मेलन’ से इतर कहा, ‘‘नोटबंदी का असर एक से दो तिमाहियों तक रह सकता है, लेकिन इससे अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ होगा।’’

    वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि दो वर्ग अभी तक नहीं बदले एक राजनीति वाले और एक मीडिया वाले। ये पूछते हैं लोग कब तक ई-ट्रांसजेक्शन का इस्तेमाल करना शुरू कर पाएंगे और कितने साल लगेंगे। इस पर मैंने बैंकों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड के करीब 80 करोड़ यूजर हैं। इसमें से 45 करोड़ सक्रिय रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं।

    जेटली ने कहा, नोटबंदी के साथ जीएसटी आने से अर्थव्यवस्था बदलेगी और सामान सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश तेजी से बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों के लिए कुछ भी नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि इससे देश में पेपर करेंसी कम हो जाएगी और ईमानदार होने का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं टैक्स चोरी मुश्किल हो जाएगी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को दो तरीके से चलता है एक एफडीआई और पब्लिक इनवेस्टमेंट से। एफडीआई को लेकर कई दिक्कत थी इसकी परेशानी को हम समझ सकते हैं लेकिन पब्लिक इनवेस्टमेंट की स्थिति भी बहुत खराब थी। क्योंकि यूपीए सरकार के समय में बैंकों की क्षमता इतनी अच्छी नहीं थी। बैंकों ने कई लोगों को लोन दे रखे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल पंप और एयरलाइंस टिकटों में सिर्फ कल तक चलेंगे 500 के पुराने नोट
    Next Article मोदी ने पैदा किया नकदी का कृत्रिम संकट: कांग्रेस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025

    बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

    July 6, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

    July 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version