Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पंद्रह साल बाद जीतने के तेवरों के साथ उतरेगा भारत
    Top Story

    पंद्रह साल बाद जीतने के तेवरों के साथ उतरेगा भारत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 17, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार भारतीय टीम पंद्रह बरस बाद जूनियर विश्व कप हॉकी फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ उतरेगी तो खिलाड़ी अपनी आक्रामकता और जुझारूपन को बरकरार रखते हुए देशवासियों को अर्से बाद हॉकी के मैदान पर खिताब तोहफे में देने के इरादे से उतरेंगे। भारत तीसरी बार जूनियर विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 2001 में आस्ट्रेलिया के होबर्ट में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को 6–1 से हराकर एकमात्र जूनियर विश्व कप जीता था ।

    वहीं 1997 में इंग्लैंड में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। भारत 11 साल पहले रोटरडम में कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन से पेनल्टी शूटआउट में हार गया था और उस समय भी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ही थे। वही हरेंद्र अब 11 साल बाद उस हार के नासूर पर खिताब का मरहम लगाने को बेताब हैं। उनका मानना है कि मानसिक दृढ़ता और जीत की भूख इस बार इन खिलाड़ियों को खाली हाथ नहीं लौटने देगी जो अपने कैरियर का सबसे बड़ा मैच खेलेंगे। हरेंद्र ने कहा, “हमने अतीत में कई गलतियां की है लेकिन एफआईएच के कोचिंग कोर्स से मैने बहुत कुछ सीखा और इन खिलाड़ियों पर उसे लागू किया।

    शारीरिक फिटनेस, दबाव के आगे घुटने नहीं टेकना और मानसिक दृढ़ता यह इस टीम की खासियत है और मुझे नहीं लगता कि अब इसे खिताब जीतने से कोई रोक सकता है।’’ उन्होंने कहा, “मैं 2005 में रोटरडम में मिली हार को भूला नहीं हूं। वह हार आज तक मुझे कचोटती है लेकिन मैं टीम से इस बारे में बात नहीं करता। मैने खिलाड़ियों से सिर्फ इतना कहा कि हमें पदक जीतना है और रंग कौन सा होगा, यह आप तय करो।“
    भारत ने क्वार्टर फाइनल में 55वें मिनट तक एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन को हराया और फिर सेमीफाइनल में भी एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की। सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट मे 4–2 से हराने वाली भारतीय टीम का आत्मविश्वास बुलंद है और सोने पे सुहागा रहा है दर्शकों का अपार समर्थन। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम भारत के मैचों में खचाखच भरा रहा है और रविवार को भी भारी तादाद में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है। टीम के मैनजर और सीनियर टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने स्वीकार किया कि बेल्जियम की टीम मजबूत है और यह बराबरी का मुकाबला होगा।

    जूनियर विश्व कप से पहले वालेंशिया में चार देशों के टूर्नामेंट में भारत को एकमात्र पराजय बेल्जियम के हाथों मिली थी जबकि भारतीय टीम ने खिताब जीता था। उन्होंने कहा, “जो टीम छह बार की चैम्पियन जर्मनी और नीदरलैंड को हराकर यहां तक पहुंची है, वह मजबूत तो होगी ही लेकिन हमारे पास भी बहुत दमदार टीम है। खिलाड़ी फार्म में है हालांकि कुछ पहलुओं पर और मेहनत की जरूरत है जो हम कर रहे हैं।’’ भारत के लिये अब तक हर मैच में एक नया खिलाड़ी हीरो बनकर निकला है। लीग चरण में मनदीप सिंह ने उम्दा प्रदर्शन किया तो सेमीफाइनल में गोलकीपर विकास दहिया ने छाप छोड़ी जबकि मिडफील्ड में कप्तान हरजीत सिंह ने लय बनाये रखी है। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह शुरूआती नाकामियों के बाद फार्म में लौटे हैं। कुल मिलाकर टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय सामूहिक प्रयासों से जीत रही है जो अच्छा संकेत है।

    दूसरी ओर बेल्जियम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है और उसके खिलाड़ी खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी उत्साहित है। कोच जेरोन बार्ट ने हालांकि इससे इनकार किया कि दर्शकों से मेजबान टीम को मिल रहे अपार समर्थन का उनकी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने कभी पूरे भरे हुए स्टेडियम में नहीं खेला है। वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन दबाव में नहीं है। मेजबान टीम के खिलाफ किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलना कठिन होता है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि हम इस भारतीय टीम को पहले भी हरा चुके हैं। यह मुकाबला बराबरी का होगा और जो टीम फाइनल का दबाव झेल जायेगी, वह खिताब जीतेगी।’’ कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। भारत और बेल्जियम के बीच फाइनल शाम छह बजे से खेला जायेगा। हॉकी इंडिया ने खिताब जीतने पर प्रति खिलाड़ी पांच लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को दो-दो लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदिति अशोक ने गोल्फ में भारत के लिए गाड़े झंडे
    Next Article अगर हमारे बच्चे योग्य होंगे तभी फिल्मों में प्रवेश में सहायता करूंगा: आमिर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

    April 23, 2026

    बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version