पेरिस:  फ्रांस के महान कलाकार मिशेल मार्गन का निधन हो गया है। करीब 70 फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री को कान फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। वह 96 साल की थी। ग्लैमर की आइकन मार्गन को शाही नीली आंखों के लिए जाना जाता है। 1938 में गैंगस्टर पर आधारित एक फिल्म ‘पोर्ट ऑफ शैडो’ (कुऐ देस डेस ब्रुमेस) में 18 वर्षीय मिशेल जीन गबिन के साथ नजर आयी थी।
ज्यां जाबिन ने कहा था, ‘‘आप जानती हैं कि आपकी आंखे प्यारी हैं।’’ मार्गन को फ्रांसीसी फिल्म जगत में हमेशा ‘सर्वाधिक खूबसूरत आंखों वाली’ के रूप में याद किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version