Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक
    क्रिकेट

    बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 27, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न:  सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50–5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50–3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया। बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त घोषित किए जाने तक पाकिस्तान ने छह विकेट पर 310 रन बनाए लिए थे। अजहर 139 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मोहम्मद आमिर छह चौकों की मदद से 23 गेंद में 28 रन की तेज पारी खेलकर दूसरे छोर पर उनका साथ निभा रहे हैं।

    अपने 56वें टेस्ट में खेल रहे अजहर के कॅरियर का यह 12वां और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक है। उन्होंने फाइन लेग पर दो रन के साथ 338 मिनट में 218 गेंद में शतक पूरा किया और पाकिस्तान की ओर से साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। वह अब तक 1089 रन के साथ साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। अजहर और असद शाफिक (50) ने सुबह के सत्र में आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

    शाफिक हालांकि दूसरे सत्र में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जैकसन बर्ड की गेंद पर कप्तान स्टीवन स्मिथ को स्लिप में पारी का तीसरा कैच दे बैठे जिससे अजहर के साथ उनकी 115 रन की साझेदारी का भी अंत हुआ। उन्होंने अपने 18वें टेस्ट शतक के दौरान 123 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। जोस हेजलवुड ने इसके बाद सरफराज अहमद (10) को पहली स्लिप में मैट रेनशा के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को छठा झटका दिया।

    इससे पूर्व पहले सत्र के बीच में हल्की बारिश के कारण खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए ड्रेसिंग रूम वापस लौटना पड़ा लेकिन इसके बाद खेल दोबारा शुरू हो गया जिसे लंच से पहले एक बार फिर रोकना पड़ा। लंच के दौरान बारिश तेज हो गई और चाय तक कोई खेल नहीं हो पाया। तीसरे सत्र में खेल फिर शुरू हुआ लेकिन बारिश के कारण एक बार फिर दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। सोमवार को भी बारिश के कारण चाय के बाद का खेल नहीं हो पाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के समित गोहेल ने 117 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा
    Next Article ट्विटर पर उड़ी ब्रिटनी स्पीयर्स की मौत की अफवाह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
    • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
    • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
    • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version