नयी दिल्ली: इंडोनेशिया की प्रमुख विमानन कंपनी ‘‘गरूड़ इंडोनेशिया’’ आज शाम से भारत में मुंबई और इंडोनेशियाई राजधानी जकार्ता के बीच सीधी वायु सेवा शुरू कर रही है।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. :एमआईएएल: के एक अधिकारी के अनुसार जकार्ता से मुंबई की पहली नॉन.स्टॉप उड़ान के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रात में साढ़े आठ बजे पहुंचने की संभावना है।
वैश्विक विमानन समूह स्काई टीम का हिस्सा गरूड़ इंडोनेशिया ने इस सेवा के लिए 156 सीटों वाला बोइंग 737.800 विमान तैनात किया है जिसमें 12 सीटें बिजनेस श्रेणी में हांेगी और 144 सीटें इकोनोमी श्रेणी में होंगी।
दोनों देशों के बीच यह सीधी वायु सेवा ऐसे दिन शुरू हो रही है जब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो भारत में हैं।
इससे पहले आज दिन में भारत और इंडोनेशिया ने एक संयुक्त बयान में सीधी विमान सेवा की शुरूआत का स्वागत किया।