Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव का तीसरा दिन
    रांची

    राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव का तीसरा दिन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 20, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राष्ट्रीय खादी और सरस मेला के तीसरे दिन सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने खादी और सरस के उत्पादो की जमकर खरीदारी की। साथ ही खाने-पीने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया। मेले में हर तबके को जोड़ने के प्रयास से युवाओं के लिए करियर कॉउंसिलिंग की गयी। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काउंसिलिंग का कार्यक्रम चला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत-संगीत के कार्यक्रम का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चला।

    दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग…
    कला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायिका स्वाति सरकार ने साथी कलाकारों संग समां बांधा। हिंदी और बांग्ला गीत प्रस्तुत कर खूब झुमाया। तबले पर संजीव पाठक, आरगन पर मुकुल राय, गिटार पर समित दास और पैड पर अतनु चटर्जी ने स्वाति का खूबसूरती से संगत किया।
    बिरसा मुंडा सभागार में शाम छह बजे से बुल्लू पापा आरकेस्ट्रा ग्रुप ने गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मिताली घोष संग युवा-युवतियों की टोली ने सरस्वती वंदना जय जगदीश्वरी मात सरस्वती … और राष्टÑपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वैष्णव जन … भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय, रांची के उपायुक्त मनोज कुमार, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ और वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक ने भी भागीदारी निभायी। अतिथियों ने उद्गार देते हुए खादी बोर्ड के कार्याें की सराहना करते हुए बोर्ड अध्यक्ष सेठ का मनोबल बढ़ाया।

    उमड़ी 20 हजार से ज्यादा की भीड़
    खादी मेले में सोमवार को शाम होने तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी। पीआरओ कंवलजीत सिंह संटी ने बताया कि 10 रुपये के टिकट पर खादी के उत्पाद जैसे सैंपू, साबून, तेल आदि उपहार स्वरूप दिये गये।

    मेला में आज
    खादी मेला के तीसरे दिन दोपहर 12 बजे से करियर काउंसिलिंग, तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और इसके बाद हरिहरपुर घराना, आजमगढ़ के सुफी गायक अजय मिश्रा एंड ग्रुप के कलाकार खास प्रस्तुति देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअन्य जिलों में भी खोले जा रहे डेयरी प्लांट
    Next Article व्यवसायी की हत्या करने आये 4 उग्रवादी गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version