Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछे पांच सवाल
    राजनीति

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछे पांच सवाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 30, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरा होने के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से पांच सवाल पूछे जिसमें यह सवाल भी किया गया है कि आठ नवंबर को बड़े नोटों को अमान्य करने की घोषणा करने के बाद कितना कालाधन जब्त किया गया है और इस निर्णय के कारण कितनी नौकरियां खत्म हुई हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विट करके प्रधानमंत्री से पूछा कि उन्होंने यह फैसला करने से पहले किन लोगों से विचार विमर्श किया और आश्चर्य व्यक्त किया कि विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और आरबीआई से क्यों विचार विमर्श नहीं किया गया। राहुल गांधी का यह सवाल ऐसे समय में सामने आया है जब शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह जानना चाहा कि आठ नवंबर की नोटबंदी की घोषणा से पहले छह महीने में कितने लोगों ने खातों में 25 लाख रूपये से अधिक जमा किये ।

    राहुल गांधी ने कहा, “नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन पूरे हो गए हैं, देश इन पांच सवालों पर आपके जवाब का इंतजार कर रहा है, मोदीजी। 8 नवंबर 2016 के बाद कितना कालाधन जब्त किया गया? इस निर्णय के कारण देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ और कितनी नौकरियां खत्म हुई।’’ उन्होंने सवाल किया कि नोटबंदी के कारण कितने लोगों की मौत हुई? क्या इन लोगों को मुआवजा मिला? कांग्रेस उपाध्यक्ष ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर सवाल किया, “नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री ने किन किन लोगों के साथ विचार विमर्श किया? 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के निर्णय से पहले छह महीने में किन किन लोगों ने बैंक खातों में 25 लाख रूपये से अधिक राशि जमा की?’’ नोटबंदी का मुखर विरोध करने वाले राहुल गांधी पहले ही इस निर्णय को दुनिया के इतिहास में अचानक किये जाने वाला सबसे बड़ आर्थिक प्रयोग बता चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला खदान में मृतकों की संख्या दस हुई, पीएम ने दुख जताया
    Next Article टी. पारियो बन सकते हैं अरुणाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल पहुंचे देवघर, रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने किया स्वागत

    July 31, 2025

    वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

    July 30, 2025

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

    July 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
    • ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज
    • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ का जलवा जारी
    • स्टॉक मार्केट में ब्रिगेड होटल वेंचर्स की कमजोर शुरुआत, घाटे में आईपीओ निवेशक
    • कनाडियन ओपन — विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक तीसरे दौर में
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version