Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वोडाफोन ने लांच किया मुफ्त अनलिमिटेड कालिंग ऑफर
    बिजनेस

    वोडाफोन ने लांच किया मुफ्त अनलिमिटेड कालिंग ऑफर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  रिलायंस जियो की सभी नेटवर्क पर मुफ्त काल की पेशकश तथा अन्य मौजूदा कंपनियों के प्लान का मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने भी आज दो नये पैक की घोषणा की जिसमें उसके प्रीपेड ग्राहकों के लिए असीमित नि:शुल्क वॉयस कॉल की सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि नयी कंपनी रिलायंस जियो के शुल्क प्लान का मुकाबला करने के लिए एयरटेल व आइडिया सेल्यूलर ने कल ही अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो-दो नये प्लान पेश किए जिनमें नि:शुल्क वायस कॉल तथा अतिरिक्त डेटा की पेशकश शामिल है।

    भारतीय दूरसंचार बाजार में भागीदारी के लिहाज एयरटेल पहले, वोडाफोन दूसरे व आइडिया तीसरे नंबर पर है। वोडाफोन के नए प्लान के तहत 144 रुपये से अधिक का रिचार्ज करवाने पर असीमित नि:शुल्क वॉयस, वोडाफोन नेटवर्क पर नि:शुल्क रेामिंग तथा 50 एमबी डेटा की सुविधा मिलेगी। वहीं 344 रुपये से अधिक का रिचार्ज करवाने पर उसके प्रीपेड ग्राहकों को सभी नेटवर्कों पर असीमित नि:शुल्क काल व नि:शुल्क रोमिंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही कंपनी कुछ डेटा भी अपने ग्राहकों को देगी। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संदीप कटारिया ने कहा है कि उक्त प्लान 2जी, 3जी व 4जी ग्राहकों के लिए 28 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन के 20 करोड़ ग्राहकों में से ज्यादातर प्रीपेड खंड के हैं।

    एयरटेल व आइडिया ने जियो की नि:शुल्क काल पेशकश का मुकाबला करने के लिए क्रमश: 345 रपये व 348 रपये की दो योजनाएं कल पेश की जिनमें उनके ग्राहक देश में किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहे फोनकॉल कर सकते हैं। इस प्लान के तहत ये दोनों कंपनियां 4जी ग्राहकों को 1जीबी व बिना 4जी हैंडसेट वाले ग्राहकों को 50एमबी डेटा भी देंगी। वहीं कम राशि वाले प्लान में एयरटेल व आइडिया का शुल्क क्रमश: 149 रुपये व 148 रुपये है। इसके तहत उसके ग्राहक कंपनी के नेटवर्क पर ही नि:शुल्क कॉल कर सकेंगे। इसमें दोनों कंपनियां 300एमबी 4जी व (50एमबी गैर-4जी हैंडसेट के लिए) डेटा उपलब्ध कराएंगी।

    वहीं सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी कहा कि वह 149 रपये से कम शुल्क वाले प्रीपेड प्लान पर काम कर रही है जिसमें सभी नेटवर्क पर कॉल मुफत होंगी। यहां उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने अपनी नि:शुल्क 4जी वायस व डेटा सेवाओं की पेशकश अब अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दी है। कंपनी ने अपने परिचालन के पहले 83 दिन में ही 5.2 करोड़ ग्राहक जोड़कर रिकार्ड बनाया है। रिलायंस जियो के प्रस्तावित 149 रुपये के प्लान के तहत 28 दिन तक देश भर में किसी भी नेटवर्क पर नि:शुल्क काल की जा सकेगी। इसमें किसी तरह का रोमिंग शुल्क भी नहीं लगेगा। इस प्लान में 300 एमबी 4जी डेटा (दिन के लिए) भी शामिल है। रात में डेटा का असीमित इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजियो के आने से दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 107 करोड़ पार
    Next Article कारोबारी के ‘बाथरुम से 5.7 करोड़ रुपये के नये नोट, सोना जब्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया

    April 10, 2026

    सर्राफा बाजार में फिसला सोना, चांदी की भी घटी चमक

    April 10, 2026

    शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल में सरकार बनती है तो प्रत्येक घुसपैठिए को राज्य से बाहर किया जाएगा : अमित शाह
    • फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले हुई लीक, निर्माताओं की चिंता बढ़ी
    • फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर
    • झारखंड पुलिस मुख्यालय ने फर्जी निकासी मामले में सभी जिलों से मांगी वित्तीय निकासी की जांच रिपोर्ट
    • वायरल वीडियो के बाद एसपी ने की कार्रवाई,गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version