Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»आस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने पाक बल्लेबाज धराशायी
    क्रिकेट

    आस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने पाक बल्लेबाज धराशायी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 16, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिस्बेन:  जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के बेजोड़ प्रदर्शन और शानदार क्षेत्ररक्षण से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को धराशायी करके पहले दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही अपना शिकंजा कस दिया। आस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (130) और पीटर हैंड्सकांब (105) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 429 रन बनाये। इसके बाद हेजलवुड (19 रन देकर तीन विकेट), स्टार्क (45 रन देकर तीन विकेट) और जैकसन बर्ड (सात रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाये। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 97 रन बनाये हैं और उस पर फालोआन का खतरा मंडरा रहा है।

    वह अभी आस्ट्रेलिया से 332 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद 31 और मोहम्मद आमिर आठ रन पर खेल रहे थे। सरफराज के अलावा सलामी बल्लेबाज समी असलम (22) और बाबर आजम (19) ही दोहरे अंक में पहुंचे। पाकिस्तान ने पारी के पांचवें ओवर में ही अजहर अली (05) का विकेट गंवा दिया जिनका कैच मिशेल स्टार्क की गेंद पर तीसरी स्लिप में गोता लगाते हुए उस्मान ख्वाजा ने लपका।

    इसके बाद हेजलवुड ने अपने पांचवें ओवर में बाबर आजम और यूनिस खान को लगातार गेंदों पर आउट किया। कप्तान मिसबाह उल हक (चार) भी दूधिया रोशनी में सहज नहीं दिखे और उन्होंने बर्ड की गेंद पर पहली स्लिप में मैथ्यू रेनशॉ को कैच थमाया। असद शाफिक भी उनके पीछे पवेलियन लौट गये। उन्होंने स्टार्क की गेंद पर ख्वाजा को स्लिप में कैच दिया। बर्ड ने समी असलम को विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी संघषर्पूर्ण पारी का अंत किया। वहाब रियाज और यासिर शाह भी उनके पीछे पवेलियन लौट गये लेकिन सरफराज और आमिर ने इसके बाद दिन के लगभग आखिरी नौ ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया।

    नाथन लियोन :29: और जैकसन बर्ड (नाबाद 19) ने अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े। बर्ड ने अपनी नाबाद पारी के दौरान एक छक्का जड़ा जबकि लियोन ने 24 गेंद का सामना करते हुए छह चौके मारे। हैंड्सकांब चाय के बाद तीसरे ओवर में पवेलियन लौटे जबकि उन्होंने वहाब रियाज की गेंद को विकेटों पर खेला। इससे एक गेंद पहले आमिर की गेंद पर हेजलवुड (08) ने पहली स्लिप में कैच दिया। पाकिस्तान की ओर से वहाब और आमिर ने चार-चार विकेट हासिल किए।

    आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरूआत तीन विकेट पर 288 रन से की। टीम ने पहले सत्र में स्मिथ, निक मेडिनसन (01), मैथ्यू वेड (07) और स्टार्क (10) के विकेट गंवाए। स्मिथ ने पारी के 100वें ओवर में वहाब की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज को आसान कैच थमाया। उन्होंने हैंड्सकांब के साथ चौथे विकेट के लिए 172 रन जोड़े। स्मिथ ने अपने 16वें टेस्ट शतक के दौरान 222 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके जड़े। उन्हें तीन जीवनदान भी मिले।स्मिथ को कल दो जीवनदान मिले थे जबकि आज 129 रन के निजी स्कोर पर लेग स्पिनर यासिर शाह की गेंद पर लांग आफ पर आमिर ने उनका कैच टपकाया। मेडिनसन ने जब खाता भी नहीं खोला था तब अजहर ने शार्ट लेग पर उनका कैच छोड़ा लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और वहाब की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। विकेटकीपर वेड ने खराब शाट खेलकर आमिर की गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच थमाया जबकि स्टार्क इसी तेज गेंदबाज की गेंद को पहली स्लिप के हाथों में खेल गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजेंदर की निगाह और एक और नाकआउट जीत पर
    Next Article दिल्ली ने बजरंग पूनिया को 38 लाख रूपये में खरीदा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
    • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
    • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version