Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»एसएसपी ने कहा : अधिकार नहीं, शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई
    धनबाद

    एसएसपी ने कहा : अधिकार नहीं, शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 11, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद: सोचिंए जब पुलिस का काम आम नागरिक करने लगे तो क्या होगा? जब एसीबी, जिला प्रशासन का काम आम जन के हाथों में चला जाए तो क्या होगा? यदि ऐसा होता है तो फिर सरकार या सरकारी तंत्र की क्या आवश्यकता है, सब कुछ आमजन पर ही छोड़ देना चाहिए? साल भर से धनबाद जिला में सरकारी तंत्र का काम आमजन ने अपने जिम्मे उठा रखा है। यह कार्य कानूनी दायरे में है या फिर गैरकानूनी, इसकी फिक्र तक स्वयंसेवी, समाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व सदस्यों को नहीं है। जी हां! धनबाद जिला भर में साल भर से स्वयंसेवी संस्था, समाजिक संस्था कहीं निरीक्षण तो कहीं छापेमारी करने में लगे हैं।

    अवैध कोयला कारोबारी हो या फिर महुआ दारु निर्माता, विद्यालय हो या फिर अनैतिक व गैरकानूनी कार्यों का स्थल। इन सभी स्थानों पर पुलिस प्रशासन, एसीबी, जिला प्रशासन, उत्पात विभाग आदि का काम धनबाद जिला के कई स्वंयसेवी व समाजिक संस्था ने उठा रखा है। कई स्वयंसेवी संस्था या समाजिक संस्था सदस्य अनैतिक व गैरकानूनी कारोबारियों के स्थल पर दबिश देकर धौंस जमा रहे हैं। सरकारी विद्यालयों, एफसीआइ अनाज गोदाम, पीडीएस दुकानदार आदि पर स्वयंसेवी संस्था व समाजिक संस्था सदस्य रौब गांठने की मंशा से या दबंगता से निरीक्षण, औचक निरीक्षण और छापेमारी करने से गुरेज नहीं कर रहे। कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व अधिकारी भी इस निरीक्षण और छापेमारी के दौर में शामिल हैं।

    ट्रेड सा बन गया है
    साल भर से स्वंयसेवी व समाजिक संस्था सदस्यों की औचक निरीक्षण व छापेमारी सुर्खियों में है। हाल के दिनों में जोड़ापोखर थाना अंर्तगत एक समाजिक संस्था के सदस्यों ने महुआ दारु भट्टी पर दबिश दी। कारोबारी और संस्था सदस्यों के बीच मारपीट भी हुई। वाट्सअप से लेकर फेसबुक तक घटना की चर्चा छायी रही। घटना के बाद जोड़ापोखर पुलिस भी पहुंची। वहीं इससे पूर्व वार्ड 54 के सरकारी मध्य विद्यालय में एक स्थानीय समाजिक संस्था संचालक ने दबिश देकर प्रधानाध्यापक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए, प्रधानाध्यापक को जमकर फटकारा। इसी तरह जिला के विभिन्न भागों के स्कूलों पर दबंगता और रौब गांठने के उद्देश्य से स्वयंसेवी, समाजिक व राजनीतिक दल आदि के सदस्य व पदाधिकारी दस्तक देते रहते हैं। महीना में दर्जन भर इस तरह की घटनाएं सुर्खियां बटोरती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडिजिटल पॉकेट के लिए लोगों को उत्पे्ररित करें जनप्रतिनिधि : डीडीसी
    Next Article कुख्यात सूरज के नौ शूटर गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    धनबाद के वासेपुर में प्रज्ञा केंद्र संचालक के घर एनआईए का छापा

    September 16, 2025

    धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP के आदेश पर 155 SI का स्थानांतरण

    September 15, 2025

    बाघमारा के जमुआटांड़ की कमला देवी की आंखों में जगी उम्मीद की रोशनी

    September 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
    • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
    • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
    • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
    • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version