Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»धान के गढ़ में खोलें क्रय केंद्र
    रांची

    धान के गढ़ में खोलें क्रय केंद्र

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि इस वर्ष झारखंड में धान की अच्छी फसल हुई है इसलिए सरकार किसानों को 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत देगी। साथ ही सरकार ने बोनस की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिले, इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम करें। सीएम ने कहा कि कैंप लगाकर किसानों का निबंधन कराया जाये। निबंधन कराने के लिए किसानों को जागरूक करें। जिन जिलों में धान की उपज ज्यादा है,

    वहां निबंधन पर विशेष जोर दें, ज्यादा क्रय केंद्र खोलें। ये निर्देश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धान अधिप्राप्ति की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बीते सोमवार को राज्यस्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा और किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीदे जाने का मामला उठा था। मुख्यमंत्री ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। इसी क्रम उन्होंने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
    किसानों को सही समय पर सूचना दें : सीएम ने अधिकारियों से कहा कि मिशन मोड में कैंप कर किसानों को योजना से जोड़ें। जरूरत हो, तो और क्रय केंद्र खोलें। किसानों को सही समय पर सूचना मिले, इसकी समुचित व्यवस्था करें। जिला कृषि अधिकारी, सहकारिता अधिकारी और आपूर्ति अधिकारी की टीम बनायें और उन्हें समन्वय बनाकर काम करने को कहें।
    बिचौलियों से किसानों को बचायें : सीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। बिचौलियों से उन्हें बचायें। मंत्री और अधिकारी भी आॅन स्पॉट जाकर स्थिति की समीक्षा करें। राज्य सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों एवं मिड डे मील के लिए जितना चावल खरीदा जाता है, उतना चावल झारखंड में ही पैदा हो, इसके लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करें। बैठक में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय चौबे शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने अरब सागर में पोत वेधी मिसाइल का किया परीक्षण
    Next Article दो दिन में खुलासा नहीं तो सीबीआइ जांच : रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

    June 21, 2025

    अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

    June 21, 2025

    राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

    June 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
    • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
    • अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग
    • राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई
    • योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version