Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वेल्लोर में एक कार से नए नोटों वाले 24 करोड़ रुपये जब्त
    Top Story

    वेल्लोर में एक कार से नए नोटों वाले 24 करोड़ रुपये जब्त

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 10, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई:  नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर नकदी और सोना जब्त करने के बाद आयकर विभाग ने नये नोटों में 24 करोड़ रुपये आज जब्त किए । नोटबंदी के बाद यहां अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्तियां जब्त की गई है। अधिकारियों ने बताया कि वेल्लोर में एक कार से 2000 रुपये के नोटों में नकदी जब्त की गई।

    आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के लिए पिछले दो दिनों में चेन्नई में कई जगहों पर तलाशी के दौरान 142 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्तियां जब्त की जिसमें 127 किलोग्राम सोना और नये नोटों में करीब 10 करोड़ रुपये शामिल थे।

    आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद देश में नये नोटों में सबसे अधिक नकदी तमिलनाडु में रेत खनन में शामिल एक समूह के आठ परिसरों में गुरुवार को छापा मारने के बाद जब्त की गई। समूह के पास पूरे तमिलनाडु में रेत खनन करने का लाइसेंस था। आठ परिसरों (छह आवासीय और दो कार्यालयों) में तलाशी ली गई।

    आयकर विभाग की नीति निर्माण की एक संस्था, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दिल्ली में जारी एक बयान में बताया, ‘तलाशी के दौरान चलन से बाहर हो चुके नोटों में 96.89 करोड़ रुपये, 2000 रुपये के नये नोटों में 9.63 करोड़ रुपये और करीब 36.29 करोड़ के मूल्य का 127 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।’ बयान में बताया गया कि कुल आठ परिसरों में चार परिसरों में अभी भी तलाशी जारी है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज और अन्य साक्ष्य की जांच के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

    अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार एस रेड्डी ने दावा किया कि जब्त की गई पूरी राशि और सोना उसका अपना है। कुछ अन्य लोगों के साथ उससे पूछताछ की जा रही है।

    आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग द्वारा हाल के दिनों में जब्त की जाने वाली यह बहुत बड़ी राशि और सोना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनवरी में गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे मोदी
    Next Article रूस ने ट्रंप को जीत दिलाने में मदद करने का प्रयास किया : रिपोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार

    November 4, 2025

    बिहार को विकसित राज बनाना चाहता हूं : राजनाथ सिंह

    November 4, 2025

    कमल का फूल विकास, विश्वास और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक : अन्नपूर्णा देवी

    November 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार
    • झारखंड के व्यापारियों से माफी मांगें राज्य सरकार : आदित्य साहू
    • घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं, जनता को ठगा : लंबोदर
    • बिहार को विकसित राज बनाना चाहता हूं : राजनाथ सिंह
    • भ्रष्ट सरकार को हटाने का वक्त आ गया है : तेजस्वी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version