Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शशिकला ने अन्नाद्रमुक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली
    Top Story

    शशिकला ने अन्नाद्रमुक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 31, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई:  वीके शशिकला ने आज अन्नाद्रमुक के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाये। अन्नाद्रमुक के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बड़े भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, ‘‘अम्मा हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।’’ उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछले 33 वर्षों में वह पार्टी की बैठकों में जयललिता के साथ रही हैं और अन्नाद्रमुक कई वर्षों तक शासन करेगी।

    कड़ी सुरक्षा के बीच अन्नाद्रमुक के मुख्यालय पहुंचने पर जयललिता की सहयोगी रहीं शशिकला ने पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जयललिता की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया। शशिकला ने कागजों पर हस्ताक्षर के बाद बाहर इकट्ठा भीड़ को संबोधित किया। पार्टी मुख्यालय के रास्ते में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पोएस गार्डन स्थित आवास से रोयापेट्टा स्थित पार्टी मुख्यालय की सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे। गुलाबी किनारी वाली हल्के हरे रंग की साड़ी में मुख्यालय पहुंची शशिकला ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। पोएस गार्डन से लेकर रोयापेट्टा तक सड़कों के किनारे केवल पार्टी के झण्डे, बैनर और जयललिता एवं शशिकला की तस्वीरें नजर आ रही थीं।

    हर जगह बैनर और होर्डिंग में शशिकला को चिन्नम्मा बताया गया है। अन्नाद्रमुक के प्रेसिडियम अध्यक्ष ई. मधुसूदन, कोषाध्यक्ष और मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, वरिष्ठ पार्टी नेता और लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई ने शशिकला की आगवानी की और पार्टी दफ्तर तक उनके साथ गये। पार्टी नेता उन्हें महासचिव कार्यालय तक ले गये जहां उन्होंने दल के शीर्ष नेताओं से बातचीत की। इस महीने की 29 तारीख को अन्नाद्रमुक की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सामान्य परिषद ने एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर शशिकला को पार्टी महासचिव नियुक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिलेश और रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन रद्द
    Next Article नोटबंदी के बाद 1061 छापों में 4,313 करोड़ का कालाधन मिला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

    June 21, 2025

    सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

    June 21, 2025

    अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

    June 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
    • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
    • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
    • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
    • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version