Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»समानांतर अर्थतंत्र को ध्वस्त करेगी नोटबंदी: अमित शाह
    Top Story

    समानांतर अर्थतंत्र को ध्वस्त करेगी नोटबंदी: अमित शाह

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2016No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नोटबंदी के कारण व्यवस्था के समानांतर चल रहा सारा अवैध धन व्यवस्था के अंदर आ जाएगा और इस धन का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण पर होगा। शाह ने यहां ‘एजेंडा आजतक’ कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहा कि अब तक जिन लोगों के पास अघोषित धन था, उन्हें अब कर भरना पड़ेगा और सरकार यही चाहती थी। उनसे पूछा गया था कि 14 लाख करोड़ रूपये में से 11 लाख करोड़ रूपये खातों में आ चुके हैं तो काला धन कैसे खत्म कर पाएंगे, इस पर शाह ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब बिना लेखा-जोखा वाला धन भी व्यवस्था के तहत आ रहा है।

    उन्होंने कहा कि नोटबंदी के परिणाम दूरगामी होंगे और अर्थतंत्र में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। नोटबंदी की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि किसी को मौका नहीं मिले इसके लिए नोटबंदी योजना को गुप्त रखा गया था। तैयारियां कम नहीं हैं। यह पूछने पर कि क्या नोटबंदी को लागू करने का तरीका ठीक नहीं था जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक असुविधा रहेगी और प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि 50-60 दिनों तक की दिक्कत है लेकिन यह कदम लोगों के हित में उठाया गया है। नोटबंदी के बारे में भाजपा को पहले से ही पता होने के विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछने और इसके लागू होने से ऐन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा इकाई द्वारा बैंक खाते में करोड़ों रूपये जमा किए जाने और बिहार में जमीन खरीदे जाने के आरोपों के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने 2015 में ही हर जिला सेंटर में कार्यालय बनाने की योजना बनाई थी और नवम्बर 2016 तक 170 कार्यालयों के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है।

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारे खाते का ब्यौरा पार्टी की वेबसाइट, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है और सब कुछ पारदर्शी है। शाह से पूछा गया कि नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर मायावती, मुलायम परेशान हैं तो फिर आपकी तैयारियां कैसी चल रही हैं, इस पर उन्होंने कहा कि सबको परेशानी आएगी, उसी तरह हमें भी परेशानी होगी। नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा के हाईटेक चुनाव प्रचार पर असर पड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को बराबर का मौका मिलेगा और हम चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया से काला धन बाहर निकल जाए। हालांकि राजनीतिक दलों और खासकर भाजपा को आरटीआई के दायरे में लाने के सवाल का शाह ने सीधा जवाब नहीं दिया और कहा कि चुनाव आयोग के तत्वाधान में सभी पार्टियां काले धन को चुनावों से बाहर करने पर अपनी राय रखें। उन्होंने जोर दिया कि वह राजनीति से काला धन दूर करने के पक्ष में हैं। राजनीतिक दलों के चेक से चंदा लेने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि नकदी नहीं होगी तो चेक से ही चंदा आएगा। शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अर्थशास्त्री नहीं थे लेकिन उनके समय जीडीपी आठ फीसदी थी, अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में जीडीपी चार फीसदी पर चली गई और अब एक चायवाला प्रधानमंत्री है तो जीडीपी 7.6 फीसदी पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि धन अब या तो बैंकिंग सिस्टम के अंदर रहेगा या वे सारे नोट रद्दी हो जाएंगे।

    शाह ने कहा कि सात नवम्बर तक बसपा, सपा, कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष पूछता था कि काले धन पर क्या किया और अब कहते हैं कि क्यूं किया? उन्होंने कहा कि विदेशों से भी जब काला धन वापस लाएंगे तो विपक्षी दल फिर कहेंगे कि ऐसा क्यों किया ? भाजपा अध्यक्ष ने सीमा पर जवानों की शहादत पर राजनीति नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि पहले सिर्फ हमारे जवान शहीद होते थे लेकिन अब हमारे जवान उनकी सरहद में घुसकर बदला लेते हैं और यह सब राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा न कि संकुचित जातिवाद, परिवारवाद, राज्यवाद के मुद्दे पर। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर जनता हमारे साथ है और इसका फायदा चुनावों में होगा। शाह ने कहा कि नोटबंदी के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं उनमें भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पूछने पर कि जो कंपनियां राजनीतिक दलों को चंदे देती हैं उनका एनपीए बढ़ा है तो भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व के शासन में कंपनियों ने फायदा उठाया और हमारी सरकार ने कठोरता से काम किया है इसलिए कंपनियों का एनपीए बढ़ा है। नोटबंदी से शिवसेना और अकाली दल के भी परेशान होने के बारे में किए गए एक सवाल पर शाह ने कहा कि काले धन के आधार पर राजनीति करने वालों को दिक्कत हो रही है। जब उनसे पूछा गया कि लाल किले की प्राचीर पर वह कब झंडा फहराएंगे तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में उनसे कई नेता वरिष्ठ हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंका के राष्ट्रपति ने जयललिता के निधन पर शोक जताया
    Next Article प्रधानमंत्री ने दी जया को श्रद्धांजलि, बिलख पड़े पनीरसेल्वम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

    June 2, 2026

    रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच

    June 2, 2026

    टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच

    June 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
    • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
    • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
    • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
    • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version