Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोहरदगा»15 बूथों पर 9151 विद्यार्थी करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
    लोहरदगा

    15 बूथों पर 9151 विद्यार्थी करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 9, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा:  बलदेव साहू महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 09 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व उप सचिव सहित पांच पदों पर कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 9151 छात्र व छात्राएं करेंगी। चुनाव के लिए कालेज में 15 मतदान केन्द्र बनाए गए है। मतदान कराने के लिए बूथ के रुप में कक्षा पांच से 12, गर्ल्स कॉमन रुम, बोटनी लैब, न्यू हॉल व रसायन शास्त्र वाली बरामदा का उपयोग किया जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। वही मतगणना शनिवार की सुबह दस बजे से शुरू होगी। मतगणना के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    छात्र संघ चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर आशिका कुमारी, प्रमोद उरांव, अभिशेक भगत व परवेज अंसारी भाग्य अजमा रहे हैं। वही उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप उरांव, विनोद उरांव, प्रांशु कुमार व गुलाम जिलानी के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद में अभिशेक कुमार मिश्रा, विज्ञान उरांव, शशिभूषण साहू व मुसैब अजहर चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद में लाल गौरव नाथ शाहदेव, सबिता कुमारी, ललिता कुमारी व दानिश शहनवाज के बीच मुकाबला होगा।

    वही उप सचिव पद में आलोक मित्तल, लाल पवन कुमार, शुभम कुमार व दशरथ उरांव चुनावी मैदान में हैं। गुरुवार को चुनाव की तैयारी में प्राचार्य सह चुनाव पदाधिकारी डॉ. लोहरा उरांव, उप चुनाव अधिकारी प्रो गोस्नर कुजूर, डॉ सुमन कुजूर, डॉ नीता सहाय, डॉ कंजीवलोचन, डॉ कल्याण सिंह, प्रो सुरा उरांव आदि तैयारी में जुटे रहे। कालेज में प्रवेश करने के सभी रास्तो का जायजा लिया गया। कॉलेज परिसर में बैरीकेटिंग लगाने का कार्य करने की बात भी हो रही थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता छात्र व छात्राओं को कालेज के मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही निकासी के लिए भी वही गेट होगी। चुनाव अधिकारी प्रो लोहरा उरांव ने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न् कराया जाएगा। एक-एक मतदाता पर नजर होगी।
    सोशल मीडिया का खूब हो रहा उपयोग
    लोहरदगा। इस बार छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने हाईटेक तैयारी की है। अपने एजेंडे पर छात्रों को लुभाने के लिए सोशल मीडिया का भी जमकर प्रयोग हो रहा है। कई छात्र संगठनो ने अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी विद्यार्थियों को जोड़कर अपना चुनावी एजेंडा को शेयर कर रहे है। इसके अतिरिक्त सोषल मीडिया फेसबुक भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

    युवा वर्ग सोषल मीडिया से जुड़़ना पसंद करता है। अधिकतर युवाओं का फेसबुक एकाउंट है। एंड्रायड मोबाईल आने के बाद अधिकतर लोग वाट्सएप से भी जुड़ चुके है। लोकसभा, विधानसभा या नगर निकाय समेत अब छात्र संघ चुनाव में भी लोग प्रचार प्रसार का उचित माध्यम सोषल मीडिया को मानने लगे है। बीएस कालेज छात्र संघ चुनाव में भी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है। अधिकतर छात्र संगठनो के प्रत्याषियो ने प्रचार प्रसार के लिए व्हाट्सएप व फेसबुक का सहारा ले रहे है। इसमें गु्रप बनाकर भी लोगों को जोड़ने की मुहिम जारी है। दरअसल छात्र संघ चुनाव में प्रिंटेड मेटेरियल का उपयोग वर्जित है। लेकिन तकरीबन सभी पैनलो ने सभी साधनो का जमकर उपयोग कियाह ै। फिर चाहे वह सोषल मीडिया ही क्यों न हो। छात्र नेताओं ने सोषल मीडिया को प्रचार का सबल माध्यम बनाया है। युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए धुआंधार प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदर्द से कराहती महिला की हो गयी मौत
    Next Article मासिक क्राइम कंट्रोल की बैठक, एसपी ने दिया दिशा-निर्देश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक

    November 26, 2025

    धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

    October 18, 2025

    ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

    September 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त
    • झारखंड में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version