Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जंग नहीं है कश्मीर मुद्दे का हल: इमरान खान
    Breaking News

    जंग नहीं है कश्मीर मुद्दे का हल: इमरान खान

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 4, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कश्मीर को लेकर ही दोनों देशों के बीच कई बार जंग भी छिड़ चुकी है। सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर बात की और कहा कि जंग कश्मीर मुद्दे का हल नहीं है। इमरान खान ने यहां मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कश्मीर मुद्दे को जंग नहीं बल्कि बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है।

    जब तक कोई बातचीत शुरू नहीं होती, तब तक कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा नहीं की जा सकती है। इस मुद्दे को सुलझाने के फॉर्म्यूले के बारे में पूछे जाने पर इमरान ने कहा, ‘इसके दो या तीन समाधान हैं, जिसपर चर्चा की गई हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और कहा, ‘इसपर बात करना अभी काफी जल्दबाजी होगी।’

    इतना ही नहीं, भारत के साथ किसी युद्ध की संभावना को खारिज करते हुए पाक पीएम ने कहा कि परमाणु हथियार संपन्न दो देश युद्ध नहीं कर सकते क्योंकि इसका परिणाम हमेशा खतरनाक होता है। उन्होंने कहा भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने के लिए पाकिस्तान अत्यधिक गंभीर है। पाकिस्तान की सेना और उनकी सरकार भी यही चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआश्रम से नौ लड़कियां गायब, दो अधिकारी हुए सस्पेंड
    Next Article राहतः पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 29 पैसे सस्‍ता
    azad sipahi

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version