Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब नौसेना पूरे हिन्द महासागर को ट्रैक कर सकेगी
    Breaking News

    अब नौसेना पूरे हिन्द महासागर को ट्रैक कर सकेगी

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय नौसेना का सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (आईएमएसी) राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरुकता (एनएमडीए) केंद्र में तब्दील होगा। यह नेशनल कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम का मुख्य केंद्र होगा जो समुद्रों में जहाजों को ट्रैक करने के साथ ही तटीय राडार से डेटा प्राप्त करेगा। इससे पूरे हिन्द महासागर में भारतीय नौसेना किसी भी जहाज को ट्रैक कर सकेगी। हिन्द महासागर क्षेत्र समुद्री यातायात के लिए वाणिज्यिक राजमार्ग है जिससे कई देशों के व्यापारिक जहाज गुजरते हैं। इन पर निगरानी के लिए इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) के ऑनबोर्ड ऑपरेशनल यूज के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।
    हालांकि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और संबंधित एजेंसियों को मुंबई हमले के बाद इस कदर मजबूत कर दिया गया है कि अब दोबारा 26/11 जैसी आतंकी वारदातों को दोहराए जाने की संभावना कम है लेकिन फिर भी एनएमडीए एक बहु-एजेंसी केंद्र होगा जिसमें सभी हितधारक मौजूद होंगे। इसे स्थापित करने का कारण भारतीय नौसेना के सभी परिचालन केंद्रों, निचले हिस्सों, विशाल तटरेखा और द्वीप क्षेत्रों के साथ तटरक्षक बल को जोड़ना है। यह नेशनल कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम का मुख्य केंद्र है जो समुद्रों में जहाजों को ट्रैक करने के साथ ही तटीय राडार से डेटा प्राप्त करता है।

    रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से 2012 में अनुमोदन मिलने के बाद स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 2014 में गुरुग्राम में स्थापित किया गया था। यह केंद्र ट्रांसपोंडर व्यापारी जहाजों, वायु और यातायात प्रबंधन प्रणाली और वैश्विक शिपिंग डेटाबेस हासिल करता है। दरअसल 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद 20 मीटर से अधिक लंबे मछली पकड़ने के जहाजों पर एआईएस ट्रांसपोंडर स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया था। अब 20 मीटर से कम मछली पकड़ने वाले जहाजों को भी इसमें शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हिन्द महासागर क्षेत्र में मौजूद 12 हजार से अधिक मछली पकड़ने वाले जहाजों पर नज़र रखना बहुत बड़ी चुनौती है।

    इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने जहाज पर स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) के ऑनबोर्ड ऑपरेशनल यूज के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। एआईएस मुख्य रूप से समुद्री वातावरण में सुरक्षित नेविगेशन के माध्यम से जीवन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए है। समुद्री नियमों में जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि एआईएस प्रणाली जहाज पर डेटा शिप-टू-शिप और किनारे-आधारित सुविधाओं का आदान-प्रदान करे। इसके अलावा एआईएस का उपयोग जहाजों और एसएआर (खोज और बचाव) के संचालन को पहचानने, ट्रैक करने में मदद करने और अनिवार्य सूचना को आदान-प्रदान करने के लिए है। एआईएस एक डिजिटल डिस्प्ले के साथ शिपबॉर्न क्लोज पॉइंट ऑफ़ एप्रोच और टाइम टू क्लोज़ेस्ट पॉइंट ऑफ़ अप्रोच की गणना करके स्वचालित जानकारी के प्रावधान को सक्षम बनाता है और दो समर्पित चैनलों पर काम करता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना रनौत का ट्वीट- ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ रही अकेली महिला
    Next Article ग्लोबल टीचर पुरस्कार विजेता रणजीत डिसले का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
    sonu kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version