Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए 5जी का समयबद्ध ‘रोलआउट’ जरूरी: मोदी
    Breaking News

    लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए 5जी का समयबद्ध ‘रोलआउट’ जरूरी: मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में तेजी से आगे बढ़ने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए 5जी को समयबद्ध तरीके से ‘रोलआउट’ करने के लिए मिलकर काम करना होगा। 
     
    भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)-2020 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों को ‘टास्क फोर्स’ बनाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटारे के बेहतर तरीकों पर सोच-विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक संपूर्ण चक्र वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उद्योग इस टास्क फोर्स के जरिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
     
    प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत को दूरसंचार उपकरण डिजाइन, विकास और विनिर्माण का एक वैश्विक केंद्र बनाने की भी अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खोजकर्ता जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं, इस दिशा में प्रयास करें। 
     
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोबाइल प्रौद्योगिकी के कारण लाखों भारतीयों को अरबों डॉलर का लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर मोबाइल तकनीक की वजह से गरीब और कमजोर लोगों को मदद भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक से ही कैशलेस लेनदेन और टोल बूथों पर सहज संपर्क रहित इंटरफेस सक्षम हो पाया है।
     
    टेलीकॉम क्षेत्र में नवाचार का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद दुनिया पहले की तरह काम करती रही, इसमें टेलीकॉम क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। इसके चलते एक मां अपने बेटे, एक शिक्षक अपने छात्र और एक मरीज अपने चिकित्सक से जुड़ा रहा।
     
    किसी उत्पाद को बेहतर बनाने वाले 3 मुख्य कारकों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञ ‘कोड, उद्यमी ‘कांसेप्ट’ और निवेशक ‘पूंजी’ को इस दिशा में महत्वपूर्ण मानते हैं। उनका मानना है कि युवाओं का खुद के उत्पाद पर विश्वास सबसे ज्यादा मायने रखता है। यही दृढ़ विश्वास लाभ और बहुत ज्यादा लाभ में अंतर करता है।
     
    भारत के टेलीकॉम क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सबसे कम मोबाइल टेरिफ हैं और सबसे तेजी से बढ़ती ऐप मार्केट है। भारत दुनिया में सबसे पसंदीदा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग बेस बनकर उभरा है। भारत में पिछले चार सालों में इंटरनेट उपयोगकर्ता दोगुने हो गए हैं और कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से आधे ग्रामीण भारत से आते हैं। 
     
    उल्लेखनीय है कि आईएमसी-2020 का आयोजन भारत सरकार का दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सीओएआई) द्वारा किया जा रहा है। यह 8 से 10 दिसंबर के बीच चलेगा।
     
    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आईएमसी-2020 का इस बार का विषय ‘समावेशी नवाचार स्मार्ट, सुरक्षित, स्थायी’ है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल समावेशन’ और ‘सतत विकास, उद्यमशीलता व नवाचार’ को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य दूरसंचार और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विदेशी व स्थानीय निवेश बढ़ाना और अनुसंधान व विकास को प्रोत्साहित करना है।
     
    आईएमसी-2020 में विभिन्न मंत्रालयों, दूरसंचार कंपनियों के सीईओ, 5जी में डोमेन विशेषज्ञ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड एंड एज कंप्यूटिंग, ब्लॉकचैन, साइबर-सिक्योरिटी और स्मार्ट सिटीज और ऑटोमेशन से जुड़े लोग भाग लेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के चौबीस घंटे में 26567 नए मामले, 385 लोगों की मौत
    Next Article किसानों के नाम पर बुलाए गए भारत बंद को राजनीतिक दलों का समर्थन एक पाखंड : जावड़ेकर
    shivam kumar

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर

      July 1, 2026

      5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

      July 1, 2026

      हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

      July 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version