Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही सरकार
    Top Story

    राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही सरकार

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कृषि क़ानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानवाधिकार दिवस पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। कोरोना महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के समय का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीनने में लगी है, जो मानवता के विरुद्ध अपराध है।

    दरअसल, वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ‘हंगर वॉच’ की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में स्पष्ट है कि लॉकडाउन के दौरान अपना पेट भरने के लिए 11 राज्यों की करीब 45 फीसदी जनता ने कर्ज लिया। सर्वे में यह भी बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा दयनीय हालत दलितों और मुसलमानों की रही और इन दोनों वर्गों के हर चौथे आदमी को भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ा।

    सर्वे से संबंधित खबर को ट्वीट करने के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि ‘मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।’

    उल्लेखनीय है कि ‘हंगर वॉच’ ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कमजोर समुदायों के करीब चार हजार लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है। सर्वे की रिपोर्ट लॉकडाउन लागू होने के बाद सितम्बर से अक्टूबर के बीच की स्थिति पर तैयार की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्थिरता फैलाने वालों पर कार्रवाई करें केंद्र : संजय राऊत
    Next Article गांधीनगरः 1037 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 1711.89 मीट्रिक टन मूंगफली बेची
    sonu kumar

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी

      August 13, 2025

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version