Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत-चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा मुद्दे पर हुई बैठक
    Breaking News

    भारत-चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच सीमा मुद्दे पर हुई बैठक

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 22, 2022Updated:December 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के करीब 10 दिन बाद दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सीमा के पश्चिमी सेक्टर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

    रक्षा और विदेश मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया कि भारत और चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 17वां दौर 20 दिसंबर को चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक बिंदु पर चीनी पक्ष में आयोजित किया गया। 17 जुलाई 2022 को हुई पिछली बैठक के बाद की प्रगति के आधार पर, दोनों पक्षों ने खुले और रचनात्मक तरीके से पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ संबंधित मुद्दों के समाधान पर विचारों का आदान-प्रदान किया। शेष मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन के अनुरूप काम करने पर सहमति बनी। पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ शांति और स्थायित्व की बहाली और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति में मदद करने के लिए सैन्य अधिकारियों के बीच एक स्पष्ट और गहन चर्चा हुई।

    इस बीच, दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने निकट संपर्क में रहने और सैन्य व राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने तथा जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में तवांग के मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तवांग मसले पर रक्षा मंत्री संसद में बयान दे चुके हैं। बागची ने कहा कि उनके पास इससे ज्यादा कहने को कुछ नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में तीन वर्षों में स्वीकृत हुई 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं
    Next Article बिहार पर की गई विवादित टिप्पणी को पीयूष गोयल ने लिया वापस
    azad sipahi

      Related Posts

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025

      डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां दुनिया के लिए मिसालः डॉ. जयशंकर

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version