Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बोधगया : विश्व शांति के लिए दलाई लामा सहित 33 देशों के विद्वानों ने की विशेष प्रार्थना
    देश

    बोधगया : विश्व शांति के लिए दलाई लामा सहित 33 देशों के विद्वानों ने की विशेष प्रार्थना

    adminBy adminDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोधगया (बिहार)

    राज्य के बोधगया में महाबोधि मंदिर स्थित स्तूप के समीप शनिवार सुबह बोधि वृक्ष के नीचे विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसमें तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के साथ 33 देशों के बौद्ध धर्म के विद्वान और श्रद्धालु शामिल हुए।
    इस दौरान दलाई लामा ने कहा कि बोधगया पावन भूमि है, जो विश्व के विशेष स्थलों में से एक है। यहां बुद्ध भूमि में आने पर हर किसी को शांति मिलती है। इस पावन भूमि में भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां विश्व से लोग भगवान बुद्ध के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां सभी को शांति मिलती है। बोधगया विश्व की खास स्थली है।
    महाबोधि मंदिर में विश्व शांति की कामना को लेकर हुए विशेष प्रार्थना में बुद्धं शरणम् गच्छामि से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। विश्व शांति की प्रार्थना बौद्ध विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने अपने-अपने देश की भाषाओं में की। भारतीय भाषा के साथ विश्व शांति की कामना की प्रार्थना शुरू हुई। इसके बाद श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, कंबोडिया, ताइवान, कोरिया, वियतनाम, तिब्बत जापान आदि देशों की भाषाओं में विश्व शांति की प्रार्थना की गई। तकरीबन पांच मिनट अलग-अलग देश की भाषाओं में विश्व शांति की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना हुई।
    उल्लेखनीय है कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा 15 दिसंबर को बोधगया पहुंचे थे। वे बोधगया स्थित तिब्बत मंदिर में प्रवास पर हैं। दलाई लामा बोधगया में 26 दिनों के प्रवास पर आये हुए हैं। इस दौरान तिब्बती मंदिर से लेकर महाबोधि मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    Bihar bodh gaya
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार पांचवें हफ्ते देश का विदेशी मुंद्रा भंडार बढ़कर 615.971 अरब डॉलर पर
    Next Article मोहन बागान सुपर जायंट्स के गढ़ में अपराजित अभियान जारी रखने को उतरेगी एफसी गोवा
    admin

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version