Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सदन में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया दावा, जल्द आएगी नई नियोजन नीति
    झारखंड

    सदन में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया दावा, जल्द आएगी नई नियोजन नीति

    adminBy adminDecember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है। खाली पदों के लिए विज्ञापन भी जारी हो रहा है। सरकार जनहित में कार्य भी कर रही है।

    सदन में भाजपा विधायकों द्वारा नियोजन नीति के लिए उठाए मसले पर भोक्ता ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा दी गई नौकरियों को अपना ही बता रहा है। यदि ऐसा ही है तो अपने समय में ही वह नियुक्ति पत्र बांट देता। वे जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं। सत्ता से बाहर रहने के कारण विपक्ष बौखलाहट में है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

    नियोजन नीति पर भागती रही सरकार: भानु प्रताप
    सदन के बाहर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने सदन में युवाओं का विषय उठाया, उनके लिए नियोजन नीति पर सवाल पूछे लेकिन सरकार भागती नजर आयी। पिछले चार सालों में 800 से भी कम नियुक्तियां इस सरकार में हुई। सरकार के मुताबिक हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देना था। इस हिसाब से 20 लाख को नौकरी अबतक देनी थी। पारा शिक्षकों को स्थायी नहीं करने की लिखित सूचना सदन में आयी है। सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती तीन माह में ही शिक्षकों को नियमित करने की बात कही थी लेकिन जो सूचना अब सरकार ने दी है, उससे लगता है कि लाखों पारा शिक्षकों की भावनाओं के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया।

    उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री पत्रकारों के सामने भी आएं और कहें कि उन्होंने युवाओं, पारा शिक्षकों को ठग कर सत्ता हासिल की। सरकार युवाओं को चार सालों तक बोका समझती रही। आने वाले दिनों में पता लग जाएगा कि सरकार बोका है, युवा नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर ने बिरंची और भानुप्रताप को सदन की कार्यवाही से किया निलंबित, जेपी पटेल को किया बाहर
    Next Article विधानसभा से निलंबित भाजपा विधायक राज्यपाल से मिलकर सरकार को बर्खास्त करने की करेंगे मांग
    admin

      Related Posts

      रांची में स्कूल भवन का छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

      July 18, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

      July 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं, तीन माह से अटका भुगतान

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version