Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मोदी का संकल्प है सम्मान के समृद्धि और समरसता के साथ विकास : प्रो. राकेश सिन्हा
    बिहार

    मोदी का संकल्प है सम्मान के समृद्धि और समरसता के साथ विकास : प्रो. राकेश सिन्हा

    adminBy adminDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। राज्यसभा सदस्य (सांसद) प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्मनिरपेक्ष राजनीति करती है। उसका प्रमाण है कि विभिन्न जगहों पर दो समुदाय के बीच हुए विवाद को हम सबने समाप्त किया, सद्भाव बनाया। बेगूसराय के लखमिनिया में भी ऐसे ही स्थिति थी, जिसे हमने ठीक किया।

    उन्होंने बेगूसराय स्थित अपने आवास पर कहा कि भाजपा परिवार है, विचार परिवार की तरह है। हम संदर्भ के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अंतिम लक्ष्य समाज में सद्भाव पैदा करना है। भारत में कोई खतरा में नहीं है, खतरा में अगर है तो सिर्फ घुसपैठिया, रोहिंग्या और ब्रेकिंग इंडिया ग्रुप। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कभी नहीं कहा कि भारत में कोई खतरा में है।

    राकेश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मानती है कि ना कोई खतरा में है और ना किसी को खतरा में रहना है। भाजपा पंथ और धर्म से ऊपर उठकर समाज का उत्थान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” हम सब उसे अक्षरशः उतारते हैं। जातीय गणना को हथियार बनाकर राजनीतिक उपयोग करना गलत है। भाजपा जाति गणना के पक्ष में खड़ी रही है।

    कोई भी गणना समाज हित के लिए होता है, गणना अपने आप में निरपेक्ष चीज होती है। जातीय, धार्मिक और भाषाई गणना को हथियार बनाने से राष्ट्रीय एकता विखंडित होती है, समाज में खतरा पैदा होता है। किसी भी चीज का उपयोग जनता को तोड़ने के लिए नहीं होनी चाहिए। सामाजिक एकता को क्षत-विक्षत करने के लिए नहीं होनी चाहिए। जो लोग ओबीसी को सत्ता के लिए हथियार के रूप में उपयोग करते हैं, भाजपा ने उसे जवाब दिया।

    आज देश के सर्वोच्च पर बैठी महिला ट्रिब्यूनल कम्युनिटी की हैं, दलित का बेटा राष्ट्रपति बना, ओबीसी चाय बेचने वाला का बेटा प्रधानमंत्री है। भारतीय राजनीति को सात दशक से क्षेत्र, जाति और धर्म के आधार पर देखने का परिणाम सबके सामने रहा। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ सभी जाति के लोग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य कुशलता और संस्कृति का परिणाम है कि देश का समग्र विकास हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। बेगूसराय के सोनमा-प्राणपुर रेलवे स्टेशन पर ना पानी की व्यवस्था थी, ना शेड था, ना अप्रोच पथ था। हम गए तो अगले दिन से ही शौचालय, सड़क, पानी और लाइट का काम शुरू हो गया। यह मोदी युग की कार्य कुशलता और संस्कृति है। यह नेहरू युग के कार्यकुशलता के बुनियादी अंतर को स्थापित करता है। नरेन्द्र मोदी का सुनामी आ गया है, जो गलत ताकतों को समाप्त करेगा।

    राकेश सिन्हा ने कहा है कि मोदी की यह सुनामी वैसे गलत तत्व को समाप्त करेगा जो जनता को विभिन्न आधार पर बांटकर बेवकूफ बना रहे थे। भाजपा का नारा है सम्मान के समृद्धि और समरसता के साथ विकास। ना दो संप्रदाय के लोग लड़ेंगे और ना ही दो जाति एक-दूसरे से झगड़ा करेंगे। सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों को राजनीति में नहीं जगह नहीं देना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। मोदी के उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब कार्य कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईएनडीआईए की बैठक में नहीं होंगे शामिल
    Next Article केन्या के राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी रहे मौजूद
    admin

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version