Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नक्सलियों ने की गुदड़ी के पूर्व उप प्रमुख की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा
    Top Story

    नक्सलियों ने की गुदड़ी के पूर्व उप प्रमुख की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा

    adminBy adminDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। जिला गुदड़ी प्रखंड में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की हत्या की जिम्मेदारी मंगलवार को भाकपा माओवादियों ने ली है। माओवादियों ने पुलिस मुखबिर के आरोप में कमल पूर्ति की हत्या की है। हत्या के बाद माओवादियों ने रायगढ़ा गांव से कुछ दूर मुख्य सड़क पर हस्तलिखित पर्चे छोड़े हैं, जिसमें पुलिस का एसपीओ बताकर सजा देने की बातें लिखी गयी हैं।

    हालांकि, अभी तक पुलिस की टीम घटनास्थल नहीं पहुंची है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में वक्त लग सकता है। माओवादियों ने सोमवार दोपहर को घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक कमल पूर्ति नक्सलियों के भय से अपना गांव रायगड़ा छोड़कर सोनुआ में किराये के मकान में रह रहा था। सोमवार को अपने गांव रायगड़ा पहुंचा था।

    बताया जाता है कि कमल पूर्ति सोमवार सुबह 11 बजे घर से किसी काम से बाहर निकला था। इस बीच रास्ते में माओवादी दस्ते से भेंट हो गयी और रास्ते में ही दस्ते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही शव के साथ सड़क पर एक पर्चा लिखकर छोड़ दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और शाम को पुलिस को सूचना दी गई। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस सोमवार को घटनास्थल नहीं पहुंच सकी। मंगलवार सुबह पुलिस शव लाने के लिए रवाना हुई।

    उल्लेखनीय है कि यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। काफी दिनों से यह इलाका शांत था लेकिन कमल पूर्ति की हत्या के बाद एक बार फिर लोगों के चेहरे में नक्सलियों का खौफ बढ़ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर चलाई जा रही है चार वन-वे स्पेशल ट्रेन
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version