Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान एक प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से महंगाई दर में कमी आने का संकेत देने के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,591.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,291.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,220.87 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,529.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,346.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 182.09 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,397.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 195 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,688.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,102.26 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.28 प्रतिशत उछल कर 2,511.99 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,387.77 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,123.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 247.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,183.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 114.49 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,715.81 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.05 प्रतिशत फिसल कर 17,429.17 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,030.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा मुख्यालय में गहमागहमी बढ़ी, मुख्यमंत्री के नामों पर हो सकता है फैसला
    Next Article तेलंगाना: एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट की मौत की आशंका
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार

      November 26, 2025

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत
      • भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक
      • बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
      • दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार
      • पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version