Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमत्री मोदी का काशी में शाही स्वागत,सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब,जगह-जगह पुष्पवर्षा
    देश

    प्रधानमत्री मोदी का काशी में शाही स्वागत,सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब,जगह-जगह पुष्पवर्षा

    adminBy adminDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पूरे राह ऐतिहासिक स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए रहे लोग,बच्चों में जबर्दस्त उत्साह

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हर-हर महादेव के परम्परागत उद्घोष के बीच भव्य स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक लगभग 19 किमी की दूरी में सड़कों के दोनों छोर पर खड़े नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के काफिले में प्रधानमंत्री को देख मोदी-मोदी की गगनभेदी नारेबाजी की। अपनी काशी के नागरिकों का दुलार और प्यार देख गदगद प्रधानमंत्री भी कभी हाथ जोड़ कर तो कभी हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। एयरपोर्ट से नदेसर मिंट हाउस तक स्वागत प्वाइंटों पर ढोल नगाड़े, बैंड बाजा, डमरू एवं शंखनाद के बीच पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का लोग स्वागत करते रहे। प्रधानमंत्री को देखने के लिए बच्चों में भी जबर्दस्त उत्साह रहा। सड़क के किनारे बने बैरिकेडिंग में दोनों तरफ खड़े युवाओं,महिलाओं को देख प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। जैसे-जैसे पीएम का काफिला शहर की ओर आगे बढ़ता गया, लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर स्वागत करते रहे। प्रधानमंत्री नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए बन रहे स्पेशल बैंक
    Next Article प्रधानमंत्री पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री प्रधान ने किया स्वागत
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version