Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त होगा: अमित शाह
    Jharkhand Top News

    वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त होगा: अमित शाह

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग (झारखंड)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वे झारखंड में हैं। कल ही उन्होंने देशभर में वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर जो लड़ाई चल रही है उसकी समीक्षा की। वे देश की जनता को बताना चाहते हैं वह दिन दूर नहीं जब देश वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री शुक्रवार को हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल केंद्र में बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    शाह ने कहा कि आज वे विश्वास से कह रहे हैं कि विगत 10 वर्षों में भारत सरकार के प्रयास से हिंसा की घटना में कमी आई है। वामपंथी उग्रवाद सिमटता जा रहा है। हिंसा पर प्रहार करने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी तीनों तैयार हैं। हम आने वाले दिनों में वामपंथी के उग्रवाद से देश को मुक्त करने के लिए कटिबद्ध हैं। ये बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों का ही प्रयास है कि बुढ़ापहाड़ को उग्रवाद से मुक्त करने के लिए सफलता मिली है।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने बीएसएफ के जवानों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ केवल बीएसएफ का घोष वाक्य नहीं है, बल्कि अपने आप को चरितार्थ भी किया है। साथ ही कहा कि बीएसएफ के लाखों सीमा प्रहरियों ने अपने जीवन का स्वर्णकाल 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के रेगिस्तान में, कहीं हरामी नाला की दलदलों में तो कहीं बंगाल की सुंदरनगर के जल में बिताया है। परिवार से दूर रहकर दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा जिस तरह से बीएसएफ ने सुनिश्चित की है।

    शाह ने कहा कि पूरा देश बीएसएफ के जवानों को सलाम करता है और नाज करता है। आपके मोर्चा संभालने के बाद किसी को देश सीमा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप देश की सीमाओं की रक्षा की प्रथम पंक्ति के प्रहरी हैं। आप दिवाली का दीया सरहद पर जलाते हो, होली सरहद पर मानते हो। आप सीमा पर होते हैं तभी हम घरों में सुकून से रह पाते हैं। जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होती है वह देश कभी विकसित नहीं हो सकता। पूरा देश और विशेषकर मैं गृह मंत्री आप पर बहुत नाज करता हूं, गर्व करता हूं

    शाह ने कहा कि आज यहां पर वीरता के लिए पदक भी दिए गए। पांच शहीदों को मरणोपरांत पदक दिए गए। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारों को मैं कहना चाहता हूं कि आपके परिवार का जो नुकसान हुआ उसकी कोई भरपाई नहीं है लेकिन 130 करोड़ की जनता आपके परिवार के बलिदान पर हमेशा गर्व करती है। हमेशा यह इतिहास के पन्नों पर दर्ज रहेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। चाहे चांद पर चंद्रयान पहुंचना हो, चाहे जी-20 की बैठक में देश के ध्वज को समस्त विश्व में लहराना हो। चाहे हमारी अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचाना हो। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जब-जब भी देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई सीमा सुरक्षा को हमने प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और लोकतंत्र की प्रक्रिया तीनों को बढ़ावा दिया गया। सीमा के क्षेत्र में हजार करोड़ की बजट के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की शुरुआत हुई। सीमा वाले क्षेत्र में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष बने बृजकिशोर पासवान
    Next Article बृजकिशोर राम बने कोल इंडिया के अध्यक्ष
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version