Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद जेल से दो पिस्टल बरामद, जेलर निलंबित
    Jharkhand Top News

    धनबाद जेल से दो पिस्टल बरामद, जेलर निलंबित

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या का मामला
    धनबाद । धनबाद जेल में कैदी अमन सिंह की हत्या के मामले में महकमा एक्शन में आ गया है। तलाशी के दौरान जेल से दो पिस्टल बरामद हुए। धनबाद के जेलर मो. मुसत्कीम अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा दो कक्षपालों (एक्स आर्मी मैन) की संविदा रद्द कर दी गयी है, जबकि पांच कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया।
    गौरतलब है कि जिला प्रशासन एवं जेल प्रशासन द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सभी वार्डों, सेलों एवं पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान छह मोबाइल और 18000 रुपये बरामद किये गये। वहीं, कैदियों में आपसी टकराव एवं गैंगवार की संभावना को देखते हुए अलग-अलग गुटों के कैदियों को फौरन अलग-अलग सेल में भेजा गया। साथ ही डीएम लॉ एंड आॅर्डर, अपर समाहर्ता, सिटी एसपी की त्रिस्तरीय समिति बनाकर संपूर्ण घटनाक्रम एवं सुरक्षा में चूक की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जेल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान अमन सिंह हत्या कांड में प्रयुक्त हथियार को ट्रेस करते हुए कारा परिसर से दो पिस्टल बरामद किये गये हैं। इसमें चार प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जेल के हॉस्पिटल वार्ड में घटनास्थल की बैरिकेडिंग करते हुए उसे सेनीटाइज कर दिया गया है। जेल प्रशासन द्वारा वैसे पदाधिकारी व कर्मी को चिन्हित किया गया है, जिनकी लापरवाही से घटना हुई। मंडल कारा धनबाद में कक्षपालों की कमी को देखते हुए सात कक्षपालों को अन्यत्र जेल से मंडल कारा धनबाद में पद स्थापित किया गया है। घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए जेल सुपरिटेंडेंट, मंडल कारा धनबाद एवं डीसी की अनुसंशा के आलोक में कुल 23 कैदियों को राज्य के अन्य कारा में स्थानांतरित करने का निर्देश कारा निरीक्षणालय, रांची के द्वारा दिया गया है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, परंतु मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी डीसीएलआर, जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी डीएसपी लॉ एंड आर्डर को डे टू डे मॉनिटरिंग एवं गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर आइजी सीआइडी असीम विक्रांत मिंज (आइपीएस) एवं आइजी प्रिजन उमाशंकर सिंह (आइएएस) के द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा धनबाद का निरीक्षण कर जांच किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। उधर, धनबाद डीसी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धनबाद को उपरोक्त घटना की न्यायिक जांच करने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांव सशक्त होगा तभी राज्य मजबूत होगा : हेमंत सोरेन
    Next Article कलयुगी पोते ने दादी को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version