Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मानवाधिकारों की मजबूती ‘मुफ्त बांटने’ के बजाय सशक्तिकरण में : उपराष्ट्रपति
    देश

    मानवाधिकारों की मजबूती ‘मुफ्त बांटने’ के बजाय सशक्तिकरण में : उपराष्ट्रपति

    adminBy adminDecember 10, 2023Updated:December 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने आज कहा कि मानवाधिकारों की मजबूती लोगों के सशक्तिकरण में है और मुफ्त की राजनीति से इसे हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ‘मुफ्त बांटने’ की राजनीति की होड़ से हमारी व्यय प्राथमिकता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में इस बात पर बहस होनी चाहिए कि इस तरह की राजनीति कैसे देश की अर्थव्यवस्था, जीवन गुणवत्ता और समाजिक सामन्जस्य पर प्रभाव डाल रही है। आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार मुफ़्त चीज़ें व्यापक आर्थिक स्थिरता के बुनियादी ढांचे को कमजोर करती हैं।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नई दिल्ली के प्रगति मैदान में मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता का लोकाचार और संवैधानिक ढांचा मानवाधिकारों के सम्मान, सुरक्षा और पोषण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के मानवाधिकारों को पोषित, पल्लवित, बढ़ावा देने से जुड़ा एक उदाहरण है। इसकी जमीनी हकीकत देखने के लिए हमें महानगरों से बाहर निकलना होगा। उन्होंने मानवाधिकारों के पालन में देश के जागरूक न्याय व्यवस्था का विशेष उल्लेख किया। कानून की समानता और सभी के लिए न्याय तक पहुंच मानव अधिकारों को समाज में फलने फूलने का अवसर देती है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए।

    उपराष्ट्रपति ने इस दौरान शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तीन दशकों के बाद एक ऐसी नई शिक्षा नीति लायी गई है जो मानवाधिकारों के विकास का प्रावधान करती है। इसके अतिरिक्त सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि हमारा विकास समावेशी हो।

    नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में सरकार की पहलों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समावेशी विकास का यह उत्तम उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया है। बैंक खाते, गैस कनेक्शन, हर घर तक नल से जल, हर घर में शौचालय और बुनियादी ढांचे का विकास इसका उदाहरण है।

    व्यापक बैंकिंग समावेशन और हर किसी को बुनियादी ढांचे के विकास का लाभार्थी होने से अधिक समावेशी विकास क्या माना जा सकता है? सभी नागरिकों को सरकारी पहलों का लाभ मिले, इससे अधिक समावेशी क्या हो सकता है? महिलाओं को अब गैस कनेक्शन, दरवाजे पर पानी, हर घर में शौचालय और अपनी प्रतिभा का उपयोग करने के प्रचुर अवसर उपलब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्या के लामू बंदरगाह पर पहली बार पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुमेधा’
    Next Article धीरज साहू के पास मिले पैसे से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं : अविनाश पांडेय
    admin

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version