Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
    दुनिया

    सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दमिश्क। लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार अपने प्राचीनतम शहर अलेप्पो शहर को नहीं बचा पाई। सीरियाई सरकारी बलों और रूस के तोपखाने भी अल-कायदा समर्थित हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों को पीछे नहीं धकेल सके। लड़ाकों ने शहर के बड़े हिस्से में नियंत्रण कर लिया। सीरियाई सरकारी बलों के एक करीबी सूत्र ने अरबी समाचार वेबसाइट ‘963+’ से पुष्टि की कि रूस ने देश के पूर्व के डेर एज-जोर गवर्नरेट में तैनात अपने सभी बलों को हटला शहर में अपने बेस पर वापस बुला लिया है। अब अल-सलीहिया, खशम, मराट, ताबिया और सात गांवों में रूसी बल का एक भी सदस्य नहीं है। मजलूम और अल-हुसैनियाह जरूर अभी सरकारी बलों के नियंत्रण में हैं।

    इस बीच रूस ने फराद नदी के दो किनारों पर पुल का निर्माण शुरू किया है।उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर के कई इलाकों में रविवार को हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों और तुर्किये समर्थित विपक्षी गुटों के बीच झड़प हुई है। औद्योगिक क्षेत्र और सैन्य कॉलेज के आसपास घमासान के बाद हयात तहरीर अल-शाम ने रामौसा के आर्टिलरी कॉलेज, सैन्य अकादमी और अलेप्पो शहर के शेख नज्जर क्षेत्र पर भी नियंत्रण कर लिया। शहर में सरकारी सैन्य उपस्थिति खत्म हो गई है। हालांकि लड़ाकों पर सुबह रूसी युद्धक विमानों ने हमला किया। तुर्किये के विदेशमंत्री हकन फिदान ने रविवार शाम अपने सऊदी, इराकी और अमेरिकी समकक्षों के साथ फोन पर बात की है।एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाकों ने दर्जनों सीरियाई सैनिकों की हत्या की। लड़ाकों ने सीरियाई सेना के ठिकानों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कब्जा करने के साथ हामा प्रांत के चार कस्बों पर भी नियंत्रण पा लिया है। अब वह प्रांतीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे हैं। इस बीच सरकारी सेना ने रूस की मदद से लड़ाकों को रोकने की कोशिश की है। इस कार्रवाई में 20 लड़ाके के मारे जाने की सूचना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 248 अंक लुढ़का
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समधी मासाद बौलोस को  मध्य पूर्व मामलों का सलाहकार नामित किया
    shivam kumar

      Related Posts

      माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

      May 14, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश

      May 14, 2025

      जेलेंस्की का ट्रंप से तुर्किये शांति वार्ता में मौजूद रहने का आग्रह

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version